/sootr/media/post_banners/3d3a82106c3dc4052727f7d5331fb2e9b6dde909fa2cd45d6f4eebf039dd04cb.jpeg)
MUMBAI. बॉलीवुड का पावर कपल कहे जाने वाली जोड़ी बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर जल्द ही पैरेन्ट्स बनने वाले हैं। शादी के करीब 6 साल बाद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हुई हैं। कपल के पेरेंट्स बनने की खबर पिंकविला ने शेयर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा और करण अपने पहले बच्चे के आने की तैयारियों में जुटे हैं। करण और बिपाशा जल्द ही फैंस के साथ ऑफिशियल अनाउंसमेंसट कर खुशखबरी शेयर करेंगे।
ऐसे हुई दोनों की मुलाकात
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर नें 2015 में भूषण पटेल की फिल्म अलोन में साथ काम किया था। ये एक हॉरर फिल्म थी, इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों अप्रैल 2016 में उन्होंने शादी कर ली। अलोन के अलावा बिपाशा और करण एमएक्स प्लेयर की सीरीज डेंजरस में भी साथ नजर आ चुके हैं।
बिपाशा की ओमकारा के हुए 16 साल पूरे
विवेक ओबरॉय और करीना कपूर के साथ बिपाशा बसु स्टारर फिल्म ओमकारा के 28 जुलाई 2022 को 16 साल हो गए हैं। ओमकारा 2006 में रिलीज हुई थी। ये एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में बिपाशा के गाने नमक इस्क का में वे काफी हॉट लुक में नजर आई थीं। करण ने इस गाने का क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही करण ने कैप्शन में बिपाशा को हॉट कहते हुए बधाई दी है।
A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)