/sootr/media/post_banners/4baa666d99fa92b7f85acc89d4f1c92fe7a5ce96b13cb15980df1fc46fd85cf3.jpeg)
MUMBAI. बॉलीवुड का पावर कपल कहे जाने वाली जोड़ी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करन सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द ही पैरेन्ट्स बनने वाले हैं। शादी के करीब 6 साल बाद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हुई हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
बिपाशा ने 17 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो (Bipasha Basu Pregnancy Video) शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी को एन्जॉय करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लव माय बेबी बंप।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)
हम अब दो से तीन..
हाल ही में कपल ने सोशल मीडिया पर बहुत ही क्यूट फोटो शेयर किया था। इसमें बिपाशा का बेबी बंप दिख रहा था। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाती है।
आगे एक्ट्रेस लिखती हैं कि हमने अकेले जीवन शुरू किया था, फिर हम मिले और दो हो गए। दोनों के लिए इतना प्यार देखकर अनफेयर लग रहा है। इसलिए बहुत जल्दी हम दो से तीन होने जा रहे हैं। हमारे प्यार से जन्मी एक रचना, हमारा बच्चा जल्दी ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारे उल्लास में इजाफा करेगा। साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस का धन्यवाद किया।
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)
ऐसे हुई दोनों की मुलाकात
बता दें कि बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर नें 2015 में भूषण पटेल की फिल्म अलोन में साथ काम किया था। ये एक हॉरर फिल्म थी, इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों अप्रैल 2016 में उन्होंने शादी कर ली। अलोन के अलावा बिपाशा और करन एमएक्स प्लेयर की सीरीज डेंजरस में भी साथ नजर आ चुके हैं।