बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन सुपरहिट जोड़ी 7 साल बाद इस फिल्म में आएगी नजर, जानें

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन सुपरहिट जोड़ी 7 साल बाद इस फिल्म में आएगी नजर, जानें

Mumbai. करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'(Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन सुपरहिट जोड़ी काजोल (kajol)और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में काजोल और शाहरुख काफी लंबे समय के बाद एक-साथ नजर आएंगे। दोनों फिल्म में स्पेशल अपियरेंस देंगे। 





यहां करेंगे काजोल-शाहरुख शूट





फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में नजर आएंगे। काजोल और शाहरुख जल्द ही मुंबई में शूटिंग शुरू करेंगे।





काजोल और शाहरुख





इससे पहले इस फिल्म में साथ आए थे नजर





काजोल और शाहरुख इससे पहले रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' (Dilwale) फिल्म में नजर आए थे। अब ये जोड़ी करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में स्पेशल अपियरेंस देगी। हालांकि इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है कि काजोल-शाहरुख फिल्म में किसी गाने में नजर आएंगे या किसी स्पेशल सीन में नजर आएंगे।





इतने साल बाद साथ में आएंगे नजर





काजोल-शाहरुख ने 2016 में करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में स्पेशल अपियरेंस दी थी। इसके अलावा वे आखिरी बार 2015 में रोहित शेट्‌टी की फिल्म 'दिलवाले' में दिखाई दिए थे। इसके बाद दोनों का 7 साल बाद रीयूनियन होगा।





काजोल-शाहरुख इन फिल्मों में करेंगे काम





शाहरुख फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। जबकि काजोल रेवती की फिल्म 'सलाम वेंकी' (salaam venky) में नजर आएंगी।





पठान



 



सलाम वेंकी दिलवाले' शाहरुख खान salaam venky Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Dilwale Kajol बॉलीवुड रॉकी और रानी की प्रेम कहानी मुंबई Bollywood Shahrukh Khan Mumbai काजोल