बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बाद अब श्रद्धा कपूर पर आया टाइगर का दिल, करण के शो में किया खुलासा

author-image
Vishalakshi Panthi
एडिट
New Update
बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बाद अब श्रद्धा कपूर पर आया टाइगर का दिल, करण के शो में किया खुलासा

MUMBAI. बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। करण के साथ उनका टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) भी चर्चाओं में बना रहता है। इस बार शो में कृति सेनन (Kriti Sanon) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आए। इस एपिसोड में स्टार्स ने अपनी पर्सनल लाइफ जुड़ी कई बाते बताई हैं।



श्रद्धा पर है टाइगर का क्रश



रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर और कृति फिल्म गणपत में साथ नजर आएंगे। हाल ही में दोनों को शो कॉफी विद करण में स्पॉट किया गया है। टाइगर श्रॉफ ने शो में बताया कि उन्हें किस एक्ट्रेस पर क्रश है। एक्टर ने बातचीत के दौरान बताया कि वे इस समय सिंगल हैं। इस बात को आगे बढ़ाते हुए करण ने टाइगर से पूछा कि, उनका सेलेब्रिटी क्रश कौन है? टाइगर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम लिया। टाइगर ने कहा कि वो अपनी फिल्म बागी के समय से ही श्रद्धा से बहुत प्रभावित हैं। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर एक साथ फिल्म बागी में काम कर चुके हैं। फैंस को फिल्म में टाइगर और श्रद्धा (Tiger Shroff & Shraddha Kapoor) की जोड़ी बहुत पसंद आई थी। अब टाइगर के इस बयान के बाद खबरें आ रही हैं कि दिशा से ब्रेकअप के बाद टाइगर का दिल श्रद्धा कपूर पर आ गया है।



दिशा पाटनी संग हो चुका है ब्रेकअप



बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप की खबरें चारों ओर चल रही हैं। टाइगर और दिशा के बीच करीब 1 साल से मनमुटाव चल रहा था। टाइगर के करीबी दोस्त ने इसकी जानकारी मीडिया को दी थी। टाइगर और दिशा का 6 साल तक चला लेकिन दोनों ने इसी साल इसे खत्म कर दिया। 



टाइगर श्रॉफ वर्कफ्रंट



टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे स्क्रू ढीला पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना दिखेंगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस और शशांक खैतान डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे गणपथ में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। 




 


टाइगर श्रॉफ दिशा पटानी ब्रेकअप बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने दी श्रद्धा कपूर को क्रश Tiger Shroff in Koffee with Karan Tiger Shroff Disha Patani Breakup Bollywood actor Tiger Shroff crush Shraddha Kapoor कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ