MUMBAI: हर घर तिरंगा अभियान में ये बॉलीवुड सितारे हुए शामिल, सोशल मीडिया के जरिए किया सपोर्ट

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: हर घर तिरंगा अभियान में ये बॉलीवुड सितारे हुए शामिल, सोशल मीडिया के जरिए किया सपोर्ट

MUMBAI. हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आजादी के अमृत महोत्सव का एलान किया था। पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा का संकल्प शुरू कर सभी भारतीयों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रोफाइल फोटो में राष्ट्रीय ध्वज लगाने को कहा है। इसी अभियान के चलतेत बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgn) सहित कई स्टार्स हर घर तिरंगा कैंपेन में अपनी हिस्सेदारी दे रहे हैं। 



कैंपेन में दी अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भागेदारी



इस केंपेन में सबसे पहले अक्षय कुमार ने अपनी हिस्सेदरी दी। इसके चलते देश की आजादी के 75वें साल पर अमृत महोत्सव को बढ़ावा मिला। कैंपेन में भागीदारी लेते हुए अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है कि आज़ादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मनाने का वक्त आ गया है। गर्व से, शान से हर घर तिरंगा लहराने का वक्त आ गया है। साथ ही अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल फोटो में भी तिरंगा लगाया है।




— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 2, 2022



वहीं अजय देवगन ने भी ट्वीट किया है कि यह हमारी आजादी का 75वां साल है। जैसा कि भारत अमृत महोत्सव मना रहा है, हमारे तिरंगे को घर लाने के संकल्प में शामिल हों। चलिए 13 से 15 अगस्त के बीच अपना झंडा ऊंचा करें। मैं आप सभी से हर घर तिरंगा कैपेन में शामिल होने के लिए आग्रह करता हूं। अक्षय की तरह अजय ने भी अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल में तिरंगा लगाया है।




— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 1, 2022



अनुपम खेर ने भी किया समर्थन



अक्षय और अजय के बाद अब अनुपम खेर भी हर घर तिरंगा केंपेन में शामिल हुए हैं। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है। ट्वीट में अनुपम ने तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर कर 'हर घर तिरंगा' लिखा है। इसके साथ अनुपम अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगे के साथ खड़े हुए हैं।

 


प्रधान मंत्री हर घर तिरंगा अभियान भारत Ajay Devgn अक्षय कुमार बॉलीवुड Har Ghar Tiranga Bollywood narendra modi अजय देवगन 75वां स्वतंत्रता दिवस India Akshay Kumar नरेंद्र मोदी 75th Independence Day Prime Minister
Advertisment