बॉलीवुड के वो सेलिब्रिटी जिनके अफेयर्स सुर्खियां बने, फिर कर ली अरेंज मैरिज

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
बॉलीवुड के वो सेलिब्रिटी जिनके अफेयर्स सुर्खियां बने, फिर कर ली अरेंज मैरिज

Mumbai. हम लोग बॉलीवुड में अक्सर किसी न किसी कपल के ब्रेकअप या फिर लिंकअप की खबर सुनते रहते हैं। कई सितारे ऐसे हैं, जिनको एक फिल्म में काम करने के दौरान ही एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि बॉलीवुड के सितारों के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है। यूं तो बॉलीवुड में कई सितारों के अफेयर्स को लेकर चर्चा होती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जिनके अफेयर्स की वजह से वे सुर्खियों में थे। अगर आप नहीं जानते हैं तो आइए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे कपल्स के बारे में जिनके अफेयर्स की खूब चर्चाएं थीं। हालांकि बाद में वे एक-दूसरे से अलग हो गए और अरेंज मैरिज करके अपनी लाइफ में सेटल हो गए। और आज जहां भी है, बेहद खुश हैं............तो आइए......





सबसे पहले बात करते हैं, सनी देओल (Sunny Deol) की। सनी और अमृता सिंह के अफेयर्स की खबरें सामने आई थीं। दोनों ने 1983 में फिल्म बेताब' में काम किया था। हालांकि 1984 में सनी ने पूजा से अरेंज मैरिज की थी। 







View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)





दूसरे नंबर पर बात करते हैं अंखियों से गोली मारे गाने से मशहूर हुए गोविंदा (Govinda) की। गोविंदा ने फिल्मों में अपने करियर के शुरुआत में सुनीता अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन गोविंदा का नाम नीलम कोठारी के साथ काफी चर्चा में रह चुका है।







View this post on Instagram

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)





इसके बाद बात करते है कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की। शादी से पहले शाहिद का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। शाहिद एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ काफी लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे। हालांकि 2015 में उन्होंने अपने परिवार की पसंद की लड़की मीरा राजपूत के साथ शादी की। 







View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)





अब बात करते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की। 1999 में माधुरी की डॉक्टर श्रीराम नेने से अरेंज मैरिज हुई थी। लेकिन इससे पहले उनका नाम संजय दत्त के साथ जुड़ चुका है।







View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)



Sunny Deol Bollywood बॉलीवुड सनी देओल Madhuri Dixit Govinda गोविंदा माधुरी दीक्षित Shahid Kapoor शाहिद कपूर Mumbai अरेंज मैरिज