MUMBAI.बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवॉर्ड (Filmfare Award)शुरू हो गया है। 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे है। इस अवॉर्ड का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए, जिन्होंने शो में आकर चार चांद लगा दिए। अवॉर्ड समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के कई पुरस्कार दिए गए।
अवॉर्ड समारोह को रणवीर-अर्जुन कर रहे होस्ट
फिल्मफेयर अवॉर्ड में कई हस्तियां नजर आई। इस दौरान रेड कार्पेट पर कटरीना कैफ,कियारा आडवाणी,दिशा पाटनी,वीना टंडन,शेहनाज गिल,मौनी रॉय,करण कुंद्रा,मलाइका अरोड़ा,कार्तिक आर्यन,विक्की कौशल, दिया मिर्जा समेत कई अन्य सितारे नजर आए है। दिखाई दिए। इसके साथ ही कई स्टार्स ने धमाकेदार डांस कर शो की रौनक बढ़ाई। इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रह हैं। 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे है। वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड में जिन भी सितारो का निधन हुआ है, उन सभी को श्रद्धांजलि दी गई।
इन्हें मिला ये अवॉर्ड
- बेस्ट एक्शन फिल्म- शेरशाह
बेस्ट एडिटिंग फिल्म- शेरशाह
बेस्ट वीएफएक्स- सरदार उधम
बैकग्राउंड स्कोर- सरदार उधम
बेस्ट कॉस्ट्यूम- सरदार उधम
बेस्ट साउंड डिसाइन- सरदार उधम
बेस्ट कोरियोग्राफी- विजय सिंह
/sootr/media/post_attachments/3cbe424526ce8aa4e567faaaf9fd75e89489204fe7d7c881dc4acbd6873b9297.jpg)
गीतकार में इन्होंने जीता पुरस्कार
बेस्ट गीत का फिल्मफेयर अवार्ड '83'के गाने 'लहरा दो' के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। ये पहली बार है जब किसी महिला सिंगर ने फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने शेरशाह के गाने मन भरया के लिए जीता। जबकि असीस कौर ने शेरशाह के ही गाने राता लंबियां के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड अपने नाम किया। इसके अलावा साई तम्हंकर को 'मिमी' में कृति सेनन की दोस्त का रोल प्ले करने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल पुरस्कार दिया गया। जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी को मिला है।
फिल्म शेरशाह ने कई अवार्ड किए अपने नाम
67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में सबसे ज्यादा पुरस्कार फिल्म 'शेरशाह'को मिले है। इसमें बेस्ट एडिटिंग फिल्म,बेस्ट एक्शन फिल्म समेत कई अन्य अवार्ड दिए जा चुके है।