MUMBAI: पॉपुलर सिंगर भूपेंद्र के निधन पर PM मोदी समेत बॉलीवुड के सितारों ने जताया दुख, बोले-आप बहुत याद आओगे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: पॉपुलर सिंगर भूपेंद्र के निधन पर PM मोदी समेत बॉलीवुड के सितारों ने जताया दुख, बोले-आप बहुत याद आओगे

Mumbai. 18 जुलाई को हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सिंगर भूपेंद्र सिंह (Singer Bhupinder Singh) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री (bollywood music industry)और फैंस के बीच शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके दोस्त और फैंस ने उनके निधन के बाद शोक जताया है। आज भले ही वो हमारे बीच न रहे हो लेकिन वो और उनके गाने हमेशा उनके फैंस के दिलों में याद रहेंगे। 







— Narendra Modi (@narendramodi) July 18, 2022







— Draupadi Murmu • ଦ୍ରୌପଦୀ ମୁର୍ମୁ (@draupadimurmupr) July 18, 2022





PM मोदी संग कई सितारों ने जताया दुख





भूपेंद्र के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और उनके फैंस ने दुख जताया। वहीं गायक शफकत अमानत अली ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- क्या कमाल के आर्टिस्ट थे। आज मैं बहुत दुखी हूं। डायरेक्टर अशोक पंडित ने लिखा-सिंगर और गिटारिस्ट भूपिंदर सिंह का निधन फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नुकसान है। वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। 







— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) July 18, 2022





फैंस हुए दुखी





भूपेंद्र की मौत के बाद उनके फैंस काफी दुखी है। वो भूपेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- लेजेंड हमेशा याद रहते है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-आप बहुत याद आएंगे। 







— Ganesh (@ganeshs272) July 18, 2022





भूपेंद्र के मशहूर गाने




भूपेंद्र सिंह ने कई  मशहूर जाने गाए है। इसमें'मेरा रंग दे बसंती चोला', 'प्यार हमें किस मोड़ पर पर ले आया', 'हुजूर इस कदर', 'दिल ढूंढता है फिर वही', 'एक अकेला इस शहर में', 'जिंदगी मिलके बिताएंगे', 'बीती ना बितायी रैना', 'नाम गुम जाएगा' समेत कई अन्य गाने शामिल है। भूपेंद्र सिंह को 'मौसम', 'सत्ते पे सत्ता', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'दूरियां', 'हकीकत' और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत हैं- 'होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा', (मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ), 'दिल ढूंढता है', 'दुक्की पे दुक्की हो या सत्ते पे सत्ता', ‘एक अकेला इस शहर में’, ‘हुजूर इस कदर भी ना इतरा के चलिए’, ‘बादलों से काट-काट के, रातभर नाम जोड़ना’, ‘बीती ना बिताई रैना। 








— Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 18, 2022







 



फैंस दुखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Gulzar Guitar बॉलीवुड सिंगर भूपेंद्र सिंह   निधन मुंबई Bollywood Prime Minister Narendra Modi Mumbai Singer Bhupinder Singh.   Passed Away गुलजार गिटार अमृतसर