रुडयार्ड किपलिंग का जन्मदिन: भारत में जन्मे, जंगल बुक लिखी; नोबेल पाने वाले अंग्रेजी के पहले लेखक

author-image
एडिट
New Update
रुडयार्ड किपलिंग का जन्मदिन: भारत में जन्मे, जंगल बुक लिखी; नोबेल पाने वाले अंग्रेजी के पहले लेखक

द जंगल बुक। ये नाम जेहन में आते ही जो नाम कौंधता है, वो है मोगली (Mowgli)। कभी इस पर सीरियल बना था, अब तो हॉलीवुड में फिल्में बन चुकी हैं। जंगल बुक (The Jungle Book) का मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से रिश्ता रहा है। जंगल बुक के लेखक रुडयार्ड किपलिंग (Rudyard Kipling) को यह उपन्यास (Novel) लिखने की प्रेरणा पेंच टाइगर रिजर्व से मिली थी। आज आइए, हम आपको बताते हैं किपलिंग के जीवन के बारे में...

महाराष्ट्र में हुआ था किपलिंग का जन्म

रुडयार्ड किपलिंग का जन्म 30 दिसंबर 1865 को बंबई (मुंबई) में हुआ था। रुडयार्ड ने अपने बचपन के 5 साल भारत में बिताए। इसके बाद वो इंग्लैंड चले गए। किपलिंग को दुनिया के मशहूर लेखक, कवि के तौर पर जाना जाता है। बच्‍चों के लिए विशेष स्‍नेह रखने वाले रुडयार्ड ने उन पर कई कालजयी रचनाएं कीं। इनमें द जंगल बुक सबसे ज्यादा शोहरत हासिल करने वाली किताब बनी। द जंगल बुक पर टीवी सीरीज, फीचर फिल्‍म, ऐनीमेशन फिल्‍म बनीं और कई भाषाओं में रीमेक किया गया। 18 जनवरी 1936 को किपलिंग का लंदन में निधन हो गया।

नोबेल पाने वाले अंग्रेजी साहित्‍य के पहले लेखक

इंग्लैंड में रहने के बाद वे फिर भारत लौटे और कोलकाता (तब कलकत्ता), देहरादून, शिमला और राजस्थान में रहे। किपलिंग भारत में जर्नलिस्ट थे, कई अखबारों में रहे। इसी दौरान उन्होंने कई चीजें भी लिखीं। 1907 में रुडयार्ड किपलिंग को साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार (Nobel Peace Award) दिया गया। यह पुरस्‍कार पाने वाले वे अंग्रेजी भाषा के पहले साहित्‍यकार बने।

सिवनी के संतबावडी गांव मे मिले एक बच्चे की कहानी है मोगली 

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के जंगल (पेंच टाइगर रिजर्व) में मोगली का घर था। इसके तथ्यात्मक प्रमाण के रूप में सर विलियम हेनरी स्लीमन के ‘एन अकाउंट ऑफ वुल्व्ज नरचरिंग चिल्ड्रन इन देयर डेन्स’ शीर्षक के एक दस्तावेज का उल्लेख किया जाता है। इस दस्तावेज में लिखा था कि सिवनी के संतबावडी गांव में सन 1831 में एक बच्चा पकड़ा गया था, जो इसी क्षेत्र के जंगली भेड़ियों के साथ गुफाओं में रहता था। इसके अलावा जंगल बुक के लेखक किपलिंग ने जिन भौगोलिक स्थितियों बैनगंगा नदी, उसके कछारों तथा पहाड़ियों की चर्चा की थी, वे सभी वास्तव में इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थितियों से पूरी तरह मेल खाती हैं।

दूरदर्शन पर मचाई थी धूम

करीब बीस साल पहले हर रविवार को भारत में जंगल-जंगल बात चली है पता चला है... इस टाइटल सॉन्ग ने धूम मचा रखी थी। गुलजार का लिखा ये गाना, द जंगल बुक के प्रमुख किरदार मोगली पर फिल्माया गया था। उस समय सीरियल के इस गीत पर राजनीति भी खूब गरमाई थी। कांग्रेस ने तो इस गीत की शिकायत भी चुनाव आयोग में की थी।

द सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

born पेंच जंगल बुक भारत मोगली JUNGLE BOOK रुडयार्ड किपलिंग ब्रिटिश लेखक राइटर british writer nobel laurate rudyard kipling सिवनी wrote India The Sootr