फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Mumbai. बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Famous Director Ram Gopal Verma) पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु (Presidential candidate Draupadi Murmu)पर विवादित ट्वीट (controversial tweet) करना भारी पड़ गया है। इसको लेकर उनपर खिलाफ लखनऊ  के हजरतंगज कोतवाली में केस दर्ज (Case registered in Lucknow's Hazratangaj Kotwali against Ram Gopal)हुआ है। उनके खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। उनपर आरोप है कि उन्होंने द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट किया है। 



बीजेपी नेताओं ने की थी शिकायत दर्ज



राम गोपाल वर्मा पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर विवादित ट्वीट करने पर बीजेपी के कई नेता नाराज हो गए थे। उन्होंने पुलिस में जाकर उनकी शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद अब उनपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 



ये किया था विवादित ट्वीट



राम गोला वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर 22 जून को अपने ट्विटर हैंडल पर  विवादित ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था-अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी अधिक जरुरी ये है कि ये कौरव कौन हैं? राम गोपाल ने अपने ट्वीट के जरिए द्रौपदी मुर्मु के नाम को महाभारत से जोड़ने की कोशिश की है।  राम गोपाल की इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर कई लोग भड़क गए थे। इसके बाद बीजेपी के नेताआ गुडूर गुडूर रेड्डी (Gudur Gudur Reddy) और टी.नंदेश्वर गौड़ (T.Nandeshwar Gaur) ने हैदराबाद (Hyderabad) के एबिड्स पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।  



राम गोला ने सफाई में ये कहा



राम गोला की इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद राम गोपाल ने बताया कि उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया है।  हालांकि अपनी टिप्पणी को लेकर उन्होंने माफी भी मांग ली थी।


Famous Director Ram Gopal Verma case registered Bollywood हजरतंगज कोतवाली Mumbai लखनऊ द्रौपदी मुर्मु Ram Gopal Lucknow Hazratangaj Kotwali controversial tweet राम गोपाल वर्मा Presidential candidate Draupadi Murmu