Cannes Film Festival 2022 में छाया उर्वशी का लुक, व्हाइट गाउन में उड़ाए सबके होश

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
Cannes Film Festival 2022 में छाया उर्वशी का लुक, व्हाइट गाउन में उड़ाए सबके होश

Mumbai. कांस फिल्म फेस्टिवल 2022(Cannes Film Festival 2022)के पहले दिन से ही बॉलीवुड हसीनाओं के स्टाइलिश और सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है। उनके इस लुक ने फेस्टिवल में चार चांद लगा दिए है। लोग उनके लुक को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बाद अब उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपना लुक का जलवा दिखाया।  





उर्वशी का लुक





उर्वशी ने इस बार कान रेड कारपेट पर अपना डेब्यू कर लिया है। वे व्हाइट कलर के गाउन में दिखाई दी। इसके साथ उर्वशी ने ईयर रिंग्स और ब्रेसलेट पहन के अपने इस लुक को कम्पलीट किया है। गाउन में उर्वशी को जिसने भी देखा वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। व्हाइट वन ऑफ शोल्डर रफल गाउन में उर्वशी परियों की शहजादी लग रही हैं। उर्वशी का ये लुक सोशल मीडिया (social media) पर छा गया है। 







View this post on Instagram

A post shared by Umesh Singh Tomar Tomar (@umesh_singh_tomar_proud_indian)





रेड लिपस्टिक लगाकर अपने मेकअप को दिया बोल्ड लुक





व्हाइट कलर के ग्लैमरस गाउन के साथ उर्वशी ने रेड लिपस्टिक लगाकर अपने मेकअप को बोल्ड लुक दिया। ग्लोइंग बेस, काजल, आईलाइनर, मस्कारा और ब्लशर के साथ एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया। 





इंटरनेट पर छाया लुक





कान रेड कारपेट से उर्वशी के लुक के कई वीडियो(video) और फोटो (photos) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके इस लुक पर फैंस सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स (response) दे रहे है। कुछ लोगों को उर्वशी इस लुक में स्टनिंग भी लग रही हैं। 







View this post on Instagram

A post shared by Umesh Singh Tomar Tomar (@umesh_singh_tomar_proud_indian)





यहां हो रहा ईवेंट





75वें कांस फिल्म इवेंट, फ्रांस (France) में आयोजित किया जाएगा। ये ईवेंट 17 मई से 28 मई 2022 तक चलेगा। 



सोशल मीडिया दीपिका पादुकोण Urvashi Rautela उर्वशी रौतेला Mumbai France फ्रांस Cannes Film Festival 2022 country of honor कान फिल्म फेस्टिवल 2022 कंट्री ऑफ ऑनर'