भारती ने नीतू कपूर को दिया मजेदार गिफ्ट, शादी में ना आने के लिए सॉरी कहा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
भारती ने नीतू कपूर को दिया मजेदार गिफ्ट, शादी में ना आने के लिए सॉरी कहा

Mumbai.लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने नीतू कपूर को एक मजेदार गिफ्ट दिया। इस हफ्ते नीतू रियलिटी शो 'हुनरबाज' के ग्रैंड फिनाले में नजर आने वाली हैं। भारती ने बेटे को जन्म देने के 12 दिन बाद वर्क कमिटमेंट के चलते शो में वापसी कर ली है। शो 'हुनरबाज' में नीतू के पहुंचने के बाद भारती और हर्ष ने उन्हें रणबीर-आलिया की शादी की शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं, भारती और हर्ष ने आलिया के लिए एक अनोखा गिफ्ट भी दिया। हाल ही में शो 'हुनरबाज' का एक प्रोमो सामने आया, जहां नीतू, नौरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी मंच पर दिखाई दे रहे हैं। 



आलिया के लिए भिजवाया गिफ्ट



भारती ने बताया कि उसने करण जौहर के हाथों आलिया के लिए एक तोहफा भिजवाया था, लेकिन करण सर शादी में किसी वजह से दे नहीं पाए। भारती ने शो में वो तोहफा नीतू को दे दिया। भारती और हर्ष ने नीतू को प्रेशर कुकर गिफ्ट किया। जब सभी ने गिफ्ट देखा तो हंस पड़े। नीतू ने भारती से कहा कि आपका दिया तोहफा अपनी बहू आलिया को दे देंगी। 



वहीं, भारती ने नीतू से कहा कि उन्होंने रणबीर-आलिया की शादी की फोटोज और वीडियो देखे है, जिसमें रणबीर दुबले लग रहे थे। इसलिए ये कुकर आलिया को दीजिएगा। उसे कहिए कि वह रणवीर को अपने हाथों से बना मजेदार खाना खिलाएं।



भारती ने नीतू से माफी भी मांगी



शो में भारती ने रणबीर-आलिया की शादी में शामिल नहीं होने की वजह से नीतू कपूर को सॉरी भी कहा। भारती ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है, जिस वजह से वे शादी में शामिल नहीं हो सकीं। भारती ने बताया कि नीतू ने उनसे यह बात कही थी कि यदि वह रणबीर- आलिया की शादी में नहीं आईं तो उनकी शादी अधूरी रह जाएगी। नीतू ने कहा कि शादी में भारती को बहुत मिस किया।




— ColorsTV (@ColorsTV) April 16, 2022


Alia bhatt Karan Johar करण जौहर भारती सिंह नीतू कपूर Neetu Kapoor Gift हर्ष लिंबाचिया Ranvir kapoor Hunarbaz हुनरबाज तोहफे