/sootr/media/post_banners/10e75f3a45eedff4b26970e288b7fd2c6ffe0a092c910d51244cdb3300a6e292.jpeg)
Mumbai. कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। भारती मां बनने के 12 दिन बाद ही अपने काम पर वापस आ गई थी। भारती के मां बनने के बाद इतनी जल्दी काम पर वापस आने से उनके कुछ फैंस काफी खुश हैं, वहीं कुछ फैंस उन्हें फटकार लगा रहे हैं। हर्ष ने भी पिता बनने के दूसरे दिन बाद ही काम पर वापसी कर ली। हर्ष खतरा खतरा शो का हिस्सा हैं। उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बातें शुरू कर दी हैं।
हर्ष ने खुद को बताया पार्ट टाइम मैरिड
हर्ष हाल ही में शो खतरा खतरा के एपिसोड में छोटी सरदारनी की एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया के साथ हंसी-मजाक करते दिखाई दिए। निम्रत, हर्ष से कहती हैं कि तुम अपने आप को हैंडसम क्यों नहीं मानते? इसके जवाब में हर्ष उनसे कहते हैं क्योंकि मैं पार्ट टाइम मैरिड हूं। इसके बाद हर्ष ने निम्रत से कहा कि यदि वे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में इंटरेस्टेड हो तो बताना, अच्छा हो जाएगा। यहां मोटी सरदारनी और बाहर छोटी सरदारनी।
काम पर आने से पहले इमोशनल हुई थीं भारती
कुछ दिन पहले मां बनी भारती ने वर्क कमिट्मेंट्स के चलते काम पर वापसी कर ली है। भारती ने बताया कि काम पर वापस आने से पहले वे बहुत रोईं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभी कुछ दिन का ही हुआ है। भारती ने फैंस को उनका हौंसला बनाए रखने के लिए धन्यवाद कहा।