MUMBAI: डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर पर विवाद, फिल्ममेकर लीना मण‍िमेकलई ने दिया क्लेर‍िफ‍िकेशन 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर पर विवाद, फिल्ममेकर लीना मण‍िमेकलई ने दिया क्लेर‍िफ‍िकेशन 

Mumbai. फिल्ममेकर लीना मण‍िमेकलई(Filmmaker Leena Manimekalai) की डाक्यूमेंट्री (Filmmaker Leena Manimekalai's documentary 'Kaali'poster)'काली', 2 जुलाई को रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में  'मां काली' सिगरेट पीते और हाथ में LGBTQ का झंडा लिए नजर आ रही है। पोस्टर रिलीज होते ही देशभर में बवाल खड़ा हो गया है। लोग मण‍िमेकलई द्ववारा रिलीज किए गए ऐसे पोस्टर से काफी नाराज है और उन्हें जमकर फटकार लगा रहे है। धार्मिक भावनाओं (religious sentiments)को आहत पहुंचाने के आरोप में उनपर कई केस भी दर्ज किये गए हैं। अब इस बवाल पर मण‍िमेकलई ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। 







— Leena Manimekalai (@LeenaManimekali) July 2, 2022







— Leena Manimekalai (@LeenaManimekali) July 4, 2022





फिल्ममेकर ने ये किया रिएक्ट





मण‍िमेकलई ने ट्वीट कर लिखा कि ये फिल्म एक ऐसी घटनाओं की कहानी है जो उस शाम की है जब काली प्रकट (kaali reveal) होती है और टोरंटो की सड़कों पर टहलती है। अगर आप फिल्म देखते हैं, तो आप मुझे अरेस्ट करने के वाले हैशटैग के ट्वीट नहीं बल्कि मुझे प्यार करने वाले हैशटैग(hastag) के ट्वीट शेयर करेंगे। मण‍िमेकलई की ये सफाई देने के बाद भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है और उन्हें भद्दे कमेंट कर रहे है।  







— Leena Manimekalai (@LeenaManimekali) July 4, 2022







— Leena Manimekalai (@LeenaManimekali) July 4, 2022





लोगों के रिएक्शन 





मण‍िमेकलई के पोस्टर में  'मां काली' सिगरेट पीते और हाथ में LGBTQ का झंडा लिए पर सफाई देने पर लोगों का कहना है कि इस वक्त मण‍िमेकलई को मांफी मांगनी चाहिए। लेकिन मांफी मांगने के बजाय उन्हें सपोर्ट करने की बात कर रही है। एक यूजर ने लिखा- 'क्या हो तुम कहां से आई हो। तुमको शर्म नहीं आई जो हिंदू की मां को इस तरह दिखा रही हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'मुझे समझ नहीं आता क‍ि लोगों के पास हिम्मत कैसे आती हैं,इनको दूसरों की भावनाओं का कोई ख्याल नहीं होता है क्या। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा- मैं दिल्ली पुल‍िस से प्रार्थना करता हूं क‍ि इसको कड़ी से कड़ी सजा दें। 





जानें कौन है लीना मणिमेकलई





मणिमेकलई टोरंटो(Toronto) में रहती है। वे एक फिल्ममेकर के साथ साथ  कविताएं भी लिखती है।  उनकी बनाई हुई कई डॉक्युमेंट्र फिल्में कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल(foreign film festival) में दिखाया गया है। मणिमेकलई की पहली डॉक्युमेंट्री फिल्म 'महात्मा'(Documentary film 'Mahatma') रिलीज हुई थी। बता दें मणिमेकलई खुद को भी बाई-सेक्सुअल बताती हैं। 





मामा से होने वाला था मण‍िमेकलई का विवाह





मण‍िमेकलई मदुरै के दक्ष‍िण में स्थ‍ित सुदूर गांव महाराजापुरम की रहने वाली हैं। वे एक किसान पर‍िवार से तालुक रखती थी।  उनके गांव की प्रथा के अनुसार प्यूबर्टी के कुछ साल बाद लड़क‍ियों की शादी उनके मामा से करवा दी जाती थी। इस बात की जानकारी जब मणिमेकलई को लगी तो वो चेन्नई भाग गईं। वहां पर मणिमेकलई ने तम‍िल मैगजीन विकटन के ऑफ‍िस में जॉब के लिए अप्लाई किया। वहां पर ऑफ‍िस वालों ने उन्हें कुछ दिन के लिए वेट करने को कहा। इतने में उन्होंने मण‍िमेकलई के घर पर कॉल किया और उसके बारे में उनके परिजनों को जानकारी दे दी। बाद में मण‍िमेकलई ने अपने परिवार वालों से बातचीत की और उन्हें आगे पढ़ाने के लिए मनाया। इसके बाद मण‍िमेकलई ने इंजीन‍ियर‍िंग की पढ़ाई करने की बात बताई। 



 



Bollywood Tamil Nadu तमिलनाडु Mumbai Filmmaker Leena Manimekalai Filmmaker Leena Manimekalai's documentary 'Kaali'poster Toronto madurai Documentary film 'Mahatma फिल्ममेकर लीना मण‍िमेकलई डाक्यूमेंट्री मदुरै टोरंटो डॉक्युमेंट्री फिल्म 'महात्मा'