MUMBAI: बेटी मालती मैरी को भाई-बहन की कमी न हो महसूस, निक-प्रियंका कर रहे दूसरे बच्चे की प्लानिंग

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update

MUMBAI: बेटी मालती मैरी को भाई-बहन की कमी न हो महसूस, निक-प्रियंका कर रहे दूसरे बच्चे की प्लानिंग

Mumbai. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)और निक जोनस (Nick Jonas) 6 महीने पहले ही पेरेंट्स (parents) बने हैं। इनके घर में बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। अब खबरें है कि ये कपल अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Mary) को सिबलिंग्स की कमी महसूस नहीं होने देना चाहते है। इसलिए प्रियंका और निक दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे है। ये खबर सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे है। 



कपल चाहता है अपनी बेटी के लिए भाई-बहन



सूत्रों के मुताबिक,प्रियंका और निक एक और बच्चे की तैयारी में हैं। वो चाहते है कि उनकी बेटी मालती मैरी के लिए भाई या फिर बहन का प्यार बहुत जरूरी है। खबरें तो ये भी है कि ये कपल दूसरा बच्चा भी सरोगेसी के जरिए ही करेंगे। 



दोनों बच्चों में ज्यादा गैप नहीं चाहते प्रियंका-निक



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक अपने दोनों बच्चों में ज्यादा गैप नहीं चाहते हैं। खबरें है कि निक के माता-पिता भी उन्हें ज्यादा से ज्यादा बच्चे करने के लिए फोर्स कर रहे हैं। अब ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि ये कपल कब दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनते है। 



सरोगेसी से बेटी को दिया था जन्म



प्रियंका, सैन डिएगो (San Diego) में 15 जनवरी को सेरोगेसी (surrogacy) के जरिए बेटी की मां बनी हैं। बेटी का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी का कोई मॉडर्न नहीं बल्कि ट्रेडिशनल नाम रखा। प्रियंका ने अपने और निक के कल्चर को पूरा ख्याल में रखकर बेटी का नाम रखा है। उन्होंने बेटी का नाम मालती मैरी (Malti Marie) रखा है। मालती का हिंदी में अर्थ होता है सुगंधित फूल, जबकि लैटिन भाषा में मैरी का अर्थ समुद्री स्टार होता है। 



प्रियंका का वर्कफ्रंट



प्रियंका जल्द ही फिल्म जी ले ज़रा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका  टेक्स्ट फॉर यू, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी,एंडिंग थिंग्स और सिटाडेल समेत कई अन्य फिल्मों में नजर आएंगी। 




प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra मुंबई   बॉलीवुड मालती मैरी सेरोगेसी Nick Jonas निक जोनास सिटाडेल surrogacy   Malti Marie Second time paresnts Bollywood Mumbai