/sootr/media/post_banners/2ce34681759c0a073850df6cd64853490839f732436714c3abe90967a8f72083.jpeg)
MOHALI. पंजाबी इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर अल्फाज पर जानलेवा अटैक हुआ है। इस बात की जानकारी उनके दोस्त यो यो हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। अल्फाज का इलाज फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में चल रहा है। फिलहाल सिंगर खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक अल्फाज अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए एक ढाबे पर पहुंचे थे। खाना खाने के बाद ढाबे के मालिक और एक कस्टमर के बीच में पैसों को लेकर लड़ाई चल रही थी। इसके बाद वह कस्टमर वहां से गाड़ी भगाने लगा तो सिंगर उसकी गाड़ी के सामने आ गए। भड़के कस्टमर ने सिंगर पर जानलेवा अटैक कर दिया।
अल्फाज को आई हैं गहरी चोटे
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अल्फाज की फोटो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। फोटो में सिंगर जख्मी हालत में बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। उनका एक हाथ भी तकिया पर रखा हुआ है। फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा-बीती रात मेरे भाई अल्फाज पर किसी ने हमला किया। जिसने भी ये प्लान किया था मैं उसे छोड़ने वाला नहीं हूं। आप प्लीज उसके लिए दुआ करें।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने अल्फाज पर हमला किया है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी घटना की एफआईआर सोहाना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। एक आरोपी का नाम विशाल बताया जा रहा है। मोहाली पुलिस स्टेशन में उसके और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)
खतरे से बाहर अल्फाज
हनी ने पोस्ट शेयर कर इस बात की भी जानकारी दी कि अल्फाज अब खतरे से बाहर है। हनी ने मोहाली पुलिस को धन्यवाद किया। हनी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा -मोहाली पुलिस को खासतौर पर धन्यवाद,जिसने हमलावरों को पकड़ लिया।
एल्बम हाय मेरा दिल में सिंगिग में किया डेब्यू
जानकारी के मुताबिक अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उनका असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने एल्बम हाय मेरा दिल में सिंगिग डेब्यू किया था। बताया जाता है कि अल्फाज ने 14 साल की उम्र में उन्होंने गाने लिखने शुरू कर दिए थे।