MUMBAI: फिल्म पठान से दीपिका का First look out: सोशल मीडिया पर किया फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: फिल्म पठान से दीपिका का First look out: सोशल मीडिया पर किया फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर

MUMBAI. बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मेन रोल नजर आएंगे। इसी के चलते दीपिका का फर्स्ट लुक सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में दीपिका काफी इंटेंस लुक में दिखाई दे रही हैं।





दीपिका का डेडली लुक





फिल्म पठान का पोस्टर देख फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। दीपिका हाथ में गन लिए फायरिंग करते नजर आ रही हैं। उनका ये एक्शन लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। 







— Yash Raj Films (@yrf) July 25, 2022




ब्रह्मास्त्र के सीक्वल में दिखेंगे किंग खान






फिल्म पठान के अलावा शाहरुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में फिल्म डंकी, लाल सिंह चड्ढा, ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। लाल सिंह चड्ढा आमिर खान स्टारर फिल्म है इसमें शाहरुख कैम्यो करेंगे। वहीं रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सीक्वल में भी किंग खान कैमियो करते देखेंगे। वहीं फिल्म डंकी एक्शन ड्रामा होगी।





दीपिका करेंगी शाहरुख को जॉइन ब्रह्मास्त्र 2 में





दीपिका पादुकोण ने 2007 में आई फिल्म ओम शान्ति ओम में SRK (Shahrukh Khan) के साथ ही अपने करियर की शुरूआत की थी। आज वे बॉलीवुड टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म सपना दीदी में नजर आएंगी। इस फिल्म को सनि त्रेहन डायरेक्ट कर रहे हैं। 4 सितंबर 2022 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका शाहरुख की तरह फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 में कैमियो करती नजर आएंगी। 





जॉन अब्राहम का वर्कफ्रंट





जॉन अब्राहम अक्सर अपनी फिल्मों में एक्शन रोल में दिखते हैं। इन दिनों वे अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर भी हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। पठान और एक विलेन रिटर्न्स के अलावा वे जल्द ही पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी चिल्लर के साथ तेहरान में काम कर रहे हैं। मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 



Bollywood बॉलीवुड शाहरुख खान Shahrukh Khan दीपिका पादुकोण Pathan पठान john abraham Deepika Padukon जॉन अब्राहम Motion Poster मोशन पोस्टर