MUMBAI:बडे़ पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई Ek Villain Returns, 50 करोड़ के क्लब में शामिल होना हुआ मुश्किल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update

MUMBAI:बडे़ पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई Ek Villain Returns, 50 करोड़ के क्लब में शामिल होना हुआ मुश्किल

MUMBAI.अर्जुन कपूर (Arjun kapoor), दिशा पाटनी (Disha Patani) की हालिया रिलीज फिल्म  एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है। रिलीज के बाद फिल्म ने पहले हफ्ते तो अच्छा कलेक्शन (Collection)किया था लेकिन इसके बाद फिल्म कुछ खास कमाल करते नजर नहीं आ रही है।  ऐसे में फिल्म एक विलेन रिटर्न्स  के 50 करोड़ के क्लब में शामिल होना भी मुश्किल दिख रहा है। 



डे-टू-डे कलेक्शन



जानकारी के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन यानी 29 जुलाई को 7.05 करोड़, दूसरे दिन यानी 30 जुलाई को 7.47 करोड़, तीसरे दिन यानी 31 जुलाई को 9.02 करोड़, चौथे दिन यानी 1 अगस्त को 3.02 करोड़ रुपए और पांचवे दिन यानी 2 अगस्त को  2.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म  ने अभी तक 29 करोड़ रुपए तक का ही कलेक्शन किया है। 



ये कलाकार आ रहे नजर



बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स'(Ek Villain Returns)29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा तारा सुतारिया (Tara Sutaria), अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम (John abraham)नजर आ रहे है।



एक विलेन का सीक्वल है एक विलेन रिटर्न्स



मोहित सूरी (Mohit Suri)के डायरेक्शन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 70 से 80 करोड़ के बजट में बनी है। ये फिल्म 2014 में आई 'एक विलेन' का सीक्वल है। इस फिल्म में रितेश देशमुख भी कैमियो के रोल में नजर आ रहे है।




एक्ट्रेस Disha Patani बॉलीवुड दिशा पाटनी मोहित सूरी तारा सुतारिया Tara Sutaria Mohit Suri Bollywood Ek Villain Returns Mumbai जॉन अब्राहम john abraham 'एक विलेन रिटर्न्स' अर्जुन कपूर फिल्म