पूर्व पत्नी हर्ड की वकील बोलीं- मेरी क्लाइंट 80 करोड़ रुपए देने में असमर्थ है

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पूर्व पत्नी हर्ड की वकील बोलीं- मेरी क्लाइंट 80 करोड़ रुपए देने में असमर्थ है

Washington. हॉलीवुड(holllywood) एक्टर जॉनी डेप(Johnny Depp) और उनकी पूर्व पत्नी अम्बर हर्ड(Amber Herd) के बीच चल रहे मानहानि केस पर अदालत(court) ने 1जून (बुधवार) को फैसला सुनाया था। ये फैसला वर्जीनिया(Virginia) की एक अदालत ने सुनाया है।फैसला जॉनी डेप के पक्ष में गया। जज ने अम्बर हर्ड 15 मिलियन डॉलर यानी 116 करोड़ रुपए का मुआवजा एक्टर जॉनी डेप को देने का आदेश दिया था। जबकि जॉनी डेप को भी 2 मिलियन डॉलर (करीब 15.5 करोड़ रुपए) का हर्जाना भरना की बात कही गई थी। लेकिन अब अम्बर  के वकील ने कहा कि वे डेप को 10 मिलियन डॉलर यानी की लगभग 80 करोड़ रुपए का जुर्माना नहीं भर पाएंगी।  





80 करोड़ रुपए देने में असमर्थ अम्बर 





मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हाल ही में एम्बर की वकील ऐलेन ब्रेडहोफ्ट ने बताया कि अम्बर को कोर्ट में सबके सामने गलत बताया गया। कोर्ट में कुछ ऐसी चीजें हुई जो नहीं होनी चाहिए थी। ये सब से कुछ नहीं हुआ लेकिन जूरी पूरी तरह से कंफ्यूज हो गई। आगे वकील ने बताया कि अदालत में हमें यूके के फैसले के बारे में बताने की परमिशन नहीं थी। यूके में जब फैसला आया तो ये 2 नवंबर 2020 को रोक दिया गया। जब ऐलेन से पूछा गया कि क्या अम्बर को फैसले का भुगतान करने में सक्षम है, ऐलेन ने जवाब दिया कि अरे नहीं, बिल्कुल नहीं।





यूके केस के बारे में बात करते हुए वकील ने बताया कि कोर्ट ने पाया कि डेप पर कम से कम डॉमेस्टिक वॉयलेंस की 12 एक्ट लगनी चाहिए। इसमें   एम्बर पर सेक्शुअल वॉयलेंस करना भी शामिल था। लेकिन हमें जज को ये सब बताने की परमिशन नहीं थी।





जॉनी डेप की हुई थी जीत





अम्बर हर्ड ने जॉनी डेप के खिलाफ घरेलू हिंसा(domestic violence) का मामला दर्ज करावाया था। इसके बाद जॉनी डेप ने अम्बर हर्ड पर मानहानि केस(defamation case) दर्ज कराया। एम्बर हर्ड ने अपनी पूर्व पति जॉनी डेप के खिलाफ दुर्व्यवहार के मानहानिकारक दावे किए थे। इसकी सुनवाई कुछ समय से चल रही थी। हालांकि बुधवार को इसका फैसला अदालत ने सुना दिया है। इसमें जॉनी डेप की जीत हुई है।





इस साल हुई थी दोनों की शादी





जॉनी डेप  2015 में अम्बर हर्ड के साथ शादी(Marriage) के बंधन में बंधे थे। मई 2016 में अम्बर हर्ड ने जॉनी डेप पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। हालांकि शादी के 2 साल बाद यानी 2017 में दोनों ने अपने रास्ते अलग(divorce) करने का फैसला लिया। अम्बर हर्ड ने डेप पर मानहानि का आरोप लगाया था। 



अम्बर हर्ड जॉनी डेप Virginia holllywood Johnny Depp Amber Herd defamation case हॉलीवुड Washington Court वर्जीनिया domestic violence