दाढ़ी मूंछों के कमेंट पर भारती के खिलाफ FIR, मुसीबत में कर रहीं भगवान को याद

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
दाढ़ी मूंछों के कमेंट पर भारती के खिलाफ FIR, मुसीबत में कर रहीं भगवान को याद

Mumabi.  कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने फनी जोक्स से सबके चहरे पर मुस्कान ले आती हैं। लेकिन भारती इस बार अपने एक जोक के कारण काफी मश्किलों में फंस गई हैं। दरअसल हाल ही में भारती ने फनी (funny)  अंदाज में दाढ़ी-मूंछों पर कमेंट किया था। अब उनके इस कमेंट पर बवाल खड़ा हो गया है। इस कमेंट की वजह से उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है। 



कमेंट पर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन 



भारती के दाढ़ी-मूंछों वाले कमेंट पर सिख समुदाय (Sikh community) के लोगों ने 16मई को विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भारती के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 295-A के तहत पुलिस ने FIR दर्ज की है। ये FIR,  SGPC ने दर्ज करवाई है। FIR दर्ज होने के बाद भारती मुश्किलों में फंसती दिख रही हैं। 



bharti



भारती ने भगवान को किया याद 



इस पूरे विवाद के बीच भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान गणेश (ganesh) की फोटो शेयक की है। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी लगाया है। इस पोस्ट से साफ समझ आ रहा है कि भारती इस मुश्किल की घड़ी में भगवान को मदद के लिए गुहार लगा रही है। 



क्या किया था कमेंट 



भारती के एक कॉमेडी शो में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं। इस दौरान भारती, जैस्मिन से कहती है कि दाढ़ी-मूंछ (beard and mustache)क्यों नहीं चाहिए। दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालों तो सेवइयों का स्वाद आता है। इसके साथ उन्होंने कहा था कि मेरी बहुत दोस्तों की शादी अभी-अभी हुई है। शादी के बाद वे पूरा दिन दाढी-मूंछ से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं। शो के ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसपर कई लोग उन्हें कमेंट कर रहे है। भारती के इस मजाक को कुछ लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। वे उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है। ट्रोलिंग का सामना करने के बाद भारती ने फैंस से माफी मांगी है। 




— TheSootr (@TheSootr) May 16, 2022



अपने इस कमेंट पर भारती ने मांगी माफी 



भारती ने अपने इंस्टाग्राम (instagram)अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी भी धर्म के लोगों का मजाक नहीं उड़ाया है। लोग मुझे वीडियो  भेजकर पूछ रहे हैं कि आपने दाढ़ी-मूंछ के बारे में कमेंट किया है। मैं कभी किसी भी धर्म या किसी जाति के बारे में नहीं बोली कि इस धर्म के लोग दाढ़ी रखते हैं और ये समस्या होती है। मैंने किसी पंजाबी के लिए नहीं बोला है कि वो दाढ़ी रखते हैं और फिर उन्हें परेशानी होती है। मैं सिर्फ कॉमेडी कर रही थी। दाढ़ी-मूंछे तो आज कल हर कोई रखता है। यदि मेरी बात से किसी भी धर्म या जाति के लोगों को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं खुद एक पंजाबी हूं।अमृतसर में पैदा हुई हूं। मैं पंजाब का मान पूरा रखूंगी और मुझे खुद पर गर्व है कि मैं पंजाबी हूं। 




 


funny jokes FIR जैस्मिन भसीन बॉलीवुड Jasmin Bhasin Bharti Singh Bollywood गणेश सिख समुदाय फनी जोक्स Mumabi कॉमेडी क्वीन भारती सिंह Sikh community ganesh