फरहान आज गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से दूसरी लव मैरिज करेंगे

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
फरहान आज गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से दूसरी लव मैरिज करेंगे

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर आज अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि फरहान की ये दूसरी शादी है, इससे पहले फरहान ने सेलेब हेयरस्टाइलिस्ट अधूना से लव मैरिज की थी, लेकिन ये शादी 16 साल बाद टूट गई थी। पहली शादी से उन्हें दो बच्चे हैं।




फरहान

16 साल साथ रहे फरहान और अधुना 




फिल्मी रहा पहला प्यार - आपको बता दें कि फरहान अख्तर की ज़िंदगी भी फिल्मी दुनिया से कम नहीं है। फरहान की मुलाकात अधूना से साल 1997 में हुई थी, दोनों जूहु के एक नाइट क्लब में और वहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा। और फिर तीन साल के रिलेशन के बाद दोनों ने साल 2000 में शादी कर ली।



रिश्तों में खटास, पहली पत्नी से हुआ तलाक – 16 सालों तक खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी गुजारने के बाद साल 2016 में उन्होंने तलाक की घोषणा कर हर किसी को हैरान कर दिया था। रिपोर्टस के मुताबिक इस रिश्ते के टूटने की सबसे बड़ी वजह डिनो मोरिया के बड़े भाई निकोलो मोरिया थे। अधूना का नाम निकोलो मोरिया से जुड़ने लगा था। अधूना और निकोलो का रिश्ता ही उनके तलाक का कारण बना। वहीं दूसरी तरफ तलाक के अगले ही साल फरहान ने शिबानी से अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया।



फरहान – शिबानी का 5 साल का प्यार - फरहान और शिबानी पहली बार साल 2015 में एक रियलिटी शो के दौरान मिले थे। फरहान इस शो के होस्ट थे, जबकि शिबानी इसकी कंटेस्टेंट थीं। शो का नाम था यू केन डू इट था। कई रूमर्स के बाद फरहान ने साल 2018 में सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल कर लिया था।



अब परिणय सूत्र में बंधेंगे फरहान – शिबानी



करीब 5 सालों तक रिलेशन में रहने के बाद फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर से शादी करेंगे। कपल 19 फरवरी को महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे।


बॉलीवुड love life Bollywood मुंबई शबाना आजमी जावेद अख्तर फरहान अख्तर farhan akhtar Javed Akhtar हनी ईरानी कपल शिबानी दांडेकर honey irani couples goal shibani dandekar लव मैरिज Marriage Mumbai Love marriage