फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को ऑस्कर अवार्ड के लिए किया नॉमिनेट, 9 साल के बच्चे के जीवन पर बेस्ड है मूवी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update

फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को ऑस्कर अवार्ड के लिए किया नॉमिनेट, 9 साल के बच्चे के जीवन पर बेस्ड है मूवी

MUMBAI. फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को भारत की तरफ से साल 2023 के लिए ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है। इस फिल्म का अंग्रेजी ट्रांसलेशन 'Last Film Show' के नाम से किया गया है। छेल्लो शो को पान नलिन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की पूरी कहानी गांव के एक बच्चे पर बेस्ड है। इस फिल्म में रोल भावेश, भाविन रबारी, श्रीमाली, ऋचा मीणा, परेश मेहता और दीपेन रावल हैं। 



आरआरआर-द कश्मीर फाइल्स को पछाड़ा



फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी हर साल देश की सारी भाषाओं की चुनिंदा फिल्मों में से किसी एक फिल्म को ऑस्कर अवार्ड  समारोह में भारत का रिप्रजेंट करने के लिए भेजती है। बताया जाता है कि इस फिल्म को अक्टूबर 2021 में वालाडोलिड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का गोल्ड स्पाइक अवार्ड मिल चुका है। गुजराती फिल्म छेल्लो शो को ऑस्कर अवार्ड के लिए चुने जाने की वजह से काफी लोगों को शॉक लगा है। दरअसल इस साल सबको उम्मीद थी कि इस साल ऑस्कर में भारत फिल्म ‘आरआरआर’ या फिर हिंदी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ नॉमिनेट होंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और छेल्लो शो ने इन दोनों फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। 



FILN



9 साल के बच्चे के जीवन पर आधारित है फिल्म 



छेल्लो शो फिल्म गांव के एक छोटे बच्चे पर बेस्ड है। इस बच्चे को फिल्मों से प्यार होता है। गुजरात के छलाला गांव में बच्चा फिल्म देखने के लिए प्रोजेक्शन रूम में एक सिनेमा प्रोजेक्टर टेक्नीशियन की मदद से पहुंचता है और कई फिल्में देखता है। फिल्में देखते हुए उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।  फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 में पूरी हुई थी। इसके बाद देशभर में लॉकडाउन लग गया था। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम कोरोना काल के दौरान ही हुआ है। 




India Gujarati film Chhelo show nominated in Oscars beats RRR Federation of India ऑस्कर में भारत की गुजराती फिल्म छेलो शो नॉमिनेट आरआरआर को पछाड़ा फेडरेशन ऑफ इंडिया