/sootr/media/post_banners/91c205a15877d42753091a846136a92d041e2822eb7aa8e367aec9fc0bc33a55.jpeg)
MUMBAI. 48 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और खूबसूरती से मलाइका अरोड़ा कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं। मलाइका के चेहरे का नूर देख कर लगता है कि जैसे उम्र उनके लिए एक नंबर है। फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले का मुंबई में आगाज हो गया है। इस इवेंट में देश भर के अलग-अलग जगहों से आईं 31 सुंदरियां मुकाबले में हैं। मिस इंडिया का ताज किसके सिर सजेगा ये तो पता चल ही जाएगा लेकिन फिलहाल उससे पहले इवेंट में बॉलीवुड (bollywood) की हस्तियां भी शिरकत करने पहुंची। रेड कार्पेट (red carpet) पर सभी अलग-अलग लुक में नजर आए लेकिन मलाइका के बोल्ड लुक ने एक बार फिर से लाइमलाइट चुरा ली। रेड कार्पेट पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और नेहा धूपिया (Neha Dhupia) का जलवा देखने को मिले। दोनों एक्ट्रेस गोल्डन शिमरी ड्रेस में दिखाई दीं। वहीं, कृति सेनन (Kriti Sanon) भी सिंपल लुक में दिखाई दीं। तीनों की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह गया।
कृति सेनन का सिंपल लुक
वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया भी मिस इंडिया फिनाले में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान वह भी गोल्डन शिमरी कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस ने बोल्डनेस के साथ अपने व्हाइट हेयर्स को भी खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस कृति सेनन ने हल्के नीले रंग के ऑफ-शॉल्डर केप के साथ काले रंग के जंपसूट में अपने लुक को स्टाइल किया। उन्होंने बालों को बन किया हुआ था। उनका हल्का मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मलाइका
48 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और खूबसूरती से मलाइका कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं। मलाइका के चेहरे का नूर देख कर लगता है कि जैसे उम्र उनके लिए एक नंबर है। खैर, मुद्दे से भटकते नहीं हैं और काम की बात करते हैं। एक बार फिर हर तरफ मलाइका की बातें हो रही हैं। क्योंकि मिस इंडिया इवेंट में मलाइका गोल्डन कलर का डिजाइनर ट्रांसपेरेंट गाउन पहनकर गई थीं।
ट्रांसपेरेंट ड्रेस के साथ मलाइका ने लाइट मेकअप किया हुआ था। इसके अलावा लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों ओपन छोड़ दिया। ड्रेस को क्लासी और रिच लुक देने के लिए उन्होंने गले में एक लाइट सा नेकपीस भी डाला। गोल्डन कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मलाइका काफी कॉन्फिडेंट के साथ कैमरे पर पोज देती देखी गईं।
सिनी शेट्टी ने जीता 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब
वीएलसीसी ने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ पेश किया, जिसके विनर की घोषणा रविवार देर रात की गई और देश को साल की अपनी नई ब्यूटी क्वीन्स मिलीं। उम्मीद के मुताबिक यह एक स्टार-स्टडेड इवेंट बन गया। जिस रात का सभी को इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी (sini shetty) को मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। शेट्टी 21 साल की हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है। लेकिन वे कर्नाटक की रहने वाली हैं। ब्यूटी विद ब्रेन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वह एक सीएफए कर रही हैं। साथ ही वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं।