सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा विराजे, गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल हुए कई सितारे, एक्टर ने किया वीडियो शेयर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा विराजे, गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल हुए कई सितारे, एक्टर ने किया वीडियो शेयर

MUMBAI. देशभर में गणपति उत्सव 31 अगस्त (बुधवार) से शुरू हो गया है।  गणपति बप्पा (ganpati bappa)के भक्त गणपति को अपने घर में लाकर विधि-विधान से उनको स्थापित करते हैं। गांव-शहर और घर-घर में गणपति बप्पा विराजे जा रहे हैं। वहीं फिल्म जगत के सितारे भी अपने घरो में बप्पा को विराज रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता के घर भी गणपति बप्पा विराजे गए हैं। इसका एक छोटा सा सेलिब्रेशन भी था। इसमें कई हस्तियां शामिल हुई। 




View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



गणेश पूजा में कई हस्तियों ने लगाई हाजिरी



अर्पिता के घर में बप्पा का आशीर्वाद लेने कई स्टार पहुंचे। विक्की कौशल,कटरीना कैफ,वरुण शर्मा, इसाबेल,रितेश देशमुख,जेनेलिया डिसूजा भी गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणपति आरती का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में हाथ जोड़कर आरती करते नजर आ रहे है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा-गणपति बप्पा मोरया। सलमान की इस वीडियो को देखकर फैंस बहुत खुश है। 



KATRINA



सलमान की मां भी वीडियो में आईं नजर 



सलमान द्वारा शेयर की गई वीडियो में उनकी मां भी नजर आईं। सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सलमान को गणपति महोत्सव की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें पिछले साल सलमान  गणेश चतुर्थी  सेलिब्रेशन में शामिल नहीं थे। 



सलमान खान का वर्कफ्रंट 



सलमान जल्द ही फिल्म टाइगर-3 में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ उनकी जोया यानी कटरीना कैफ स्क्रीन शेयर करेंगी। बताया जा रहा है कि  टाइगर-3 में  इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। फिल्म में वो निगेटिव रोल में होंगे। इसके अलावा सलमान 'किसी का भाई.. किसी की जान'में दिखाई देंगे। ये फिल्म एक्शन, कॉमेडी,ड्रामा,रोमांस से भरपूर है। इस फिल्म से सलमान का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  




View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)




 


गणपति बप्पा सेलिब्रेशन सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा विराजे Bappa Celebration at sister Arpita house Ganpati Bappa Celebration Ganpati Bappa Viraje