MUMBAI: दर्शकों के लिए खुशखबरी, फेस्टिव वीक में एक बार फिर फिल्म Jug jugg Jeeyo ने बड़े पर्दे पर की वापसी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: दर्शकों के लिए खुशखबरी, फेस्टिव वीक में एक बार फिर फिल्म Jug jugg Jeeyo ने बड़े पर्दे पर की वापसी

MUMBAI.फिल्म जुग जुग जियो सिनेमाघरो में(Jug jugg Jeeyo) 24 जून को रिलीज हुई है। फिल्म को राज मेहता(Raj Mehta)ने डायरेक्शन दिया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉस मिला था। फिल्म में लोगों ने वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा (Kiara)को शादीशुदा कपल के रूप में काफी पसंद किया गया। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें परिवार के लोगों के बिखरे रिश्तों के बारे में बताया गया है। इस वजह से दर्शकों को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि मेकर्स ने जुग जुग जियो को स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरो में एक बार फिर से रिलीज करने का फैसला लिया। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने दी है। 




View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)



धर्मा प्रोडक्शन ने  सोशल मीडिया पर ये लिखा



फिल्म के एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होने की खबर धर्मा प्रोडक्शन ने दी है। ये गुड न्यूज सुनकर फैंस काफी खुश थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा-जुग जुग जियो इंडिया!आपने मांग की और हमने सुना,वो बड़े पर्दे पर वापस आ गए हैं। परिवार के मजबूत बंधन का जश्न मनाते हुए इस स्वतंत्रता दिवस और फेस्टिव वीक के माध्यम से ‘जुग जुग जियो’ का परिवार बड़े पर्दे पर वापस आ गया है’।



जानें फिल्म की कहानी 



ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें परिवार के लोगों के बिखरे रिश्तों के बारे में बताया गया है। फिल्म को कुछ लोग अच्छा रिसपॉन्स दे रहे है। जबकि कुछ लोग फिल्म की कहानी को  बोरिंग बता रहे है। अब ये देखना खास होगा कि एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने के बाद जुगजुग जियो कितने करोड़ का बिजनेस करती है। 



इन्होंने किया प्रोड्यूस



फिल्म को राज मेहता(Raj Mehta) ने डायरेक्शन दिया है। जबकि करण (Karan)ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण, कियारा, अनिल कपूर(Anil Kapoor), नीतू कपूर, प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli), मनीष पॉल और टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) नजर आ रहे है। 




 


टिस्का चोपड़ा मनीष पॉल प्राजक्ता कोली नीतू कपूर Bollywood जुग जुग जियो वरुण करण राज मेहता अनिल कपूर Prajakta Koli Tisca Chopra Mumbai Karan Raj Mehta Jug jugg Jeeyo movie कियारा anil kapoor