HBD फरहान अख्तर: 26 की उम्र में डिरेक्टर बने, जीता था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

author-image
एडिट
New Update
 HBD फरहान अख्तर: 26 की उम्र में डिरेक्टर बने, जीता था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

मुंबई. फिल्म दिल चाहता है से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले फरहान अख्तर का आज 48 साल के हो गए। फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को हुआ था। आइए हम आपको बताते हैं डिरेक्शन और एक्टिंग में अपने हुनर का लोहा मनवाने वाले फरहान अख्तर के जीवन के बारे में...



 फिल्मी दुनिया से पुराना नाता: फरहान के पिता बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर हैं। फरहान की मां हनी ईरानी हैं। हनी स्क्रिप्ट राइटर हैं। फरहान के दादा जांनिसार अख्तर मशहूर शायर और गीतकार थे। अभिनेत्री शबाना आजमी फरहान की सौतेली मां हैं। फरहान की बहन जोया अख्तर भी एक फिल्म निर्देशक और राइटर हैं। फरहान बॉलीवुड की फेमस डिरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान के मौसेरे भाई है। 



दिल चाहता है से की फिल्मी पारी की शुरूआत: फिल्मी परिवार से होने के बावजूद फरहान ने कभी भी बॉलीवुड में स्थापित होने के लिए अपने माता-पिता का सहारा नहीं लिया। फरहान ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की। इसके बाद उन्होंने अपने बचपन के दोस्त रितेश सिधवानी के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट की शुरूआत की। फरहान ने अपने फिल्म डिरेक्शन का डेब्यू 2001 में आई फिल्म दिल चाहता है से किया। उनकी इस फिल्म ने हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता। इसके बाद फरहान ने डॉन का रीमेक बनाया, जिसमे शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 2011 की सफल फिल्मों में से एक थी। इसी फिल्म से फरहान अख्तर को बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पहचान मिली। अब तक फरहान बॉलीवुड में अपनी पैठ जमा चुके थे। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई।



एक्टिंग की दुनिया में यूं हुई एंट्री: फिल्म रॉक ऑन से फरहान ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म में अख्तर ने गायकी का भी भरपूर इस्तेमाल किया। रॉक ऑन को 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। साल 2013 में आई मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म भाग मिल्खा में अपनी दमदार एक्टिंग की। एक लीडिंग एथलीट बनने के लिए फरहान काफी मेहनत की।



विवादों के फरहान: फरहान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। कई बार अपने ट्वीट की वजह से फरहान ट्रोलर के निशाने पर रहे। CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भारत का गलत नक्शा पोस्ट कर फरहान विवादों में घिर गए थे। फोटो के साथ फरहान ने ट्वीट किया- 'यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।' इसके साथ ही उन्होंने एक नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजनशिप (NRC) की व्याख्या करने वाली एक तस्वीर भी शेयर की थी। हालांकि, विवाद बढ़ता देख फरहान ने माफी मांग ली थी।



शिवानी दांडेकर से डेटिंग के हैं चर्चे: फरहान VJ और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। पत्नी अधुना से अलग होने के बाद से फरहान, शिबानी को डेट कर रहे हैं। शादी के 17 साल बाद 2017 में अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी हेयरस्टाइलिस्ट पत्नी अधुना भवानी का डिवोर्स हो गया था।


Director Farhan Actor Farhan Bhaag Milkha Bhaag Hani Irani Farhan Akhtar girlfriend Farhan akhtar controversy Farah khan जावेद अख्तर फरहान अख्तर Bollywood farhan akhtar birthday farhan akhtar Javed Akhtar shibani dandekar