MUMBAI: क्या सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' के बाद Shehnaaz Gill के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट? जानें सच 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: क्या सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' के बाद Shehnaaz Gill के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट? जानें सच 

Mumbai. क्या सलमान खान (Salman khan)की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली(Kabhi Eid Kabhi Diwali) के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को नया प्रोजेक्ट मिल गया है। हाल ही में शहनाज को मशहूर महबूब स्टूडियो में स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह शहनाज को देख उनके फैंस ने उन्हें स्पेशल फील करवाया और उनपर फूलों की बारिश की। इस बीच शहनाज ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे मानों ऐसा लग रहा है जैसे शहनाज के हाथ दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट लगा हो। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है,ये तो बाद में ही पता चलेगा।







View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)





शहनाज ने ये कहा





शहनाज पिंक ड्रेस में महबूब स्टूडियो में दिखाई दी थी। शहनाज वहां पर फोटो क्लिक करवा रही थी। इतने में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे ये इशारा मिलता है कि शायद उन्हें कोई नई मूवी मिल गई है। शहनाज ने अपने ऊपर बरस रहे फूलों के बीच फोटो क्लिक करवाईं। इसके बाद फैंस उन्हें 'वन्स मोर' कहने लगे। इसपर शहनाज ने कहा कि उनके पास फोटो क्लिक करवाने के लिए दोबारा गुलाब बरसाने का बजट नहीं है। इसके बाद शहनाज कहती है कि मैं चली अमेरिका संजू बाबा के साथ। शहनाज के ऐसा बोलने के बाद फैंस कयास लगा रहे है कि शायद शहनाज, संजय दत्त (Sanjay Dutt) की नई फिल्म में नजर आएंगी।





सलमान की फिल्म में आएंगी नजर





शहनाज ने पंजाबी फिल्म 'सत श्री अकाल इंग्लैंड' से एक्टिंग डेब्यू किया था। शहनाज कभी ईद कभी दीवाली से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में शहनाज, जस्सी गिल(Jassi Gill) के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म कभी ईद कभी दीवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) सिनेमाघरो में 30 दिसंबर को रिलीज होगी। कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान(Salman Khan) और पूजा हेगड़े(Pooja Hegde)के साथ कई अन्य सितारे नजर आएंगे।







 



sanjay dutt आयुष शर्मा श्रेयस तलपड़े कभी ईद कभी दीवाली सलमान खान Aayush Sharma Mumbai Bollywood Shreyas Talpade Salman Khan casting Kabhi Eid Kabhi Diwali अरशद वारसी संजय दत्त Arshad Warsi