विवादों में 'भाऊ': मुंबई में गिरफ्तार हिंदुस्तानी भाऊ,छात्रों को भड़काने का आरोप

author-image
एडिट
New Update
विवादों में 'भाऊ': मुंबई में गिरफ्तार हिंदुस्तानी भाऊ,छात्रों को भड़काने का आरोप

हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों मुसीबत में पड़ गए हैं। उन पर छात्रों को भड़काने का आरोप है, जिसके बाद धारावी पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में महाराष्ट्र पुलिस एक्ट, आपदा प्रबंधन एक्ट व अन्य के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में इकरार खान वकार खान नाम के एक और शख्स को गिरफ्तार किया है।



क्या है विवाद: विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने सोमवार को मुंबई के धारावी में प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग है कि कोविड-19 के संकट के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाए। 



पत्रकार रह चुके हिंदुस्तानी भाऊ!: बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ अपने वायरल वीडियोज की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। बिग बॉस में आने के बाद उन्होंने और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं। ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि यूट्यूबर बनने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ एक पत्रकार थे। रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। 


धारावी यूट्यूब सेलिब्रिटी विकास पाठक हिंदुस्तानी भाऊ Mumbai Police vikas pathak Instigating Students Youtuber Hindustani Bhau गिरफ़्तार Arrest यूट्यूबर