INDORE: रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर भड़के इंदौरी, दान में लिए कपड़े, कहा- रणवीर को भेजेंगे

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
INDORE: रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर भड़के इंदौरी, दान में लिए कपड़े, कहा- रणवीर को भेजेंगे

INDORE. बालीवुड एक्टर रणवीर सिंह द्वारा हाल ही में कराए गए न्यूड फोटो शूट को लेकर इंदौर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसे लेकर एक सामाजिक संस्था ने अनोखा प्रदर्शन किया। अंबिका गरबा मंडल संस्था द्वारा रणवीर के फोटोशूट को मानसिक कचरा बताया गया है। इस कचरे को दूर करने के लिए लोगों से कपडे दान में मांगे गए हैं। 



दिन भर लोगों ने कपडे़ दान करने के लिए बॉक्स में कपडे़ डाले। बाद में इन्हें गरीबों को बांट दिया गया। संस्था अध्यक्ष नीरज याग्निक ने बताया कि इसमें से एक जोड़ी रणवीर सिंह को कोरियर के जरिए भिजवाए जा रहे हैं। इसके पीछे मकसद है कि यह एक तरह का मानसिक कचरा है। क्योंकिइंदौर सफाई में नंबर वन है, इसलिए यहां कपडे़ कलेक्ट कर मैसेज दिया गया है, कि मानसिक कचरे की भी सफाई जरूरी है। यहां इस तरह का कचरा नहीं चलेगा। 



नेकी की दीवार पर जमा किए कपडे़



पलासिय क्षेत्र में इंदौर में नेकी की दीवार करके जगह बनी हुई है, यहां लोग अपने हिसाब से कपडे, बुक आदि दान कर जाते हैं और जिसे चाहिए होता है वह यहां से ले जाता है। इसी दीवार पर एक बॉक्स बनाकर रणवीर सिंह की फोटो लगाई गई और इस बॉक्स में कपडे़ दान लिए गए।



रणवीर ने ऐसा क्या किया ?



हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में रणवीर सिंह अक्सर ट्रोल हो जाते हैं। दरअसल रणवीर ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट किया था। यह एक न्यूड फोटोशूट था। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। कुछ फोटोज में वे कारपेट पर लेटे हुए हैं। तो एक फोटो में वे पैर मोड़कर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में उन्होंने इनरवियर पहनी हुई है। रणवीर की ये तस्वीरें देखने के बाद लोग दंग रह गए। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कहा था। लोगों ने उनकी उर्फी जावेद और मोगली से तुलना भी की थी। लोगों ने ये तक कहा कि दीपिका ने उन्हें कपड़े नहीं दिए। इन फोटोज को लेकर उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा। अब इन्हीं फोटोज के चलते इंदौर में रणवीर का विरोध किया जा रहा है। हालांकि उनकी पत्नी यानी दीपिका पादुकोण और कई एक्टर्स ने उनका सपोर्ट भी किया है। 




View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)



पत्नी दीपिका ने किया था रणवीर को सपोर्ट



अक्सर रणवीर को एक अलग अंदाज में देखा जाता है। खबरों के मुताबिक वे हमेशा अपने पति को सपोर्ट करती हैं। रणवीर की फोटो देखकर दीपिका काफी इम्प्रेस हुई थीं। उन्होंने रणवीर के फोटोशूट की बहुत तारीफ भी की थी। दीपिका को फोटोशूट का यह कॉन्सेप्ट काफी पसंद भी आया था। 


दीपिका पादुकोण इंदौर बॉलीवुड मुंबई Deepika Padukon आलिया भट्ट Bollywood Arjun Kapoor Mumbai रणवीर सिंह Ranveer Singh Alia bhatt अर्जुन कपूर Indore