MUMBAI: क्या पति विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा शुरू करेंगी म्यूजिकल बैंड ? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर..

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: क्या पति विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा शुरू करेंगी म्यूजिकल बैंड ? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर..

MUMBAI. इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अनुष्का शर्मा अपना बैंड शुरू करने वाले हैं। अनुष्का ने विराट के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने विराट को क्यूट लड़का भी कहा है। 



क्या अनुष्का-विराट शुरू कर रहे हैं बैंड ?



अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये बताया है। इन फोटोज में विराट और अनुष्का ब्लू आउटफिट्स में ट्विन कर रहे हैं। अनुष्का ने पोस्ट में कैप्शन दिया है कि मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ बैंड शुरू करना चाहती थी। 




View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)



 



झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी अनुष्का



एक्ट्रेस के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दिनों अनुष्का फिल्म चकदा एक्सप्रेस में बिजी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे इस फिल्म के लिए इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का, क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही टीजर भी रिलीज किया गया था। 



फैंस को नहीं आया अनुष्का का लुक पसंद



लेकिन इस टीजर में लोगों को अनुष्का का लुक पसंद नहीं आया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि झूलन के रोल के लिए किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहिए। हालांकि अनुष्का ने निगेटिव कमेंट्स पर खास ध्यान नहीं दिया। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस 2 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। 


विराट कोहली virat kohli Bollywood बॉलीवुड Social Media सोशल मीडिया Anushka Sharma अनुष्का शर्मा Indian cricketer Band इंडियन क्रिकेटर बैंड