/sootr/media/post_banners/d27c97b31c14061cceea5f737399d0da59b35a021d110f1bda7c92247c553c37.jpeg)
Mumbai. क्या आप ये बात जानते हैं कि इंडिया में दिखाई गई सबसे पहली फिल्म(First Film) कौन सी थी। अगर नहीं जानते हैं तो आज आपको पता चल जाएगा। इंडिया(Film Industry) में 70 प्रतिशत आबादी ऐसी है जो फिल्म देखती है। कौन सी मूवी आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली है,अभी सिनेमा में कौन सी फिल्म चल रही है। इस बारे में लगभग सब लोग जानते है लेकिन बहुत ही कम लोग ये बात जानते होंगे कि इंडिया में सबसे पहले कौन सी फिल्म रिलीज हुई थी। इंडिया में फिल्मी इंडस्ट्री में कई भाषाएं हैं। इसमें हिंदी, पंजाबी, तमिल, मलयालम, तेलुगु,समेत कई अन्य भाषाएं हैं।
/sootr/media/post_attachments/c8239407bf1beca5bedef5598f7876bde0f68807238c620e5d6b2318a2bfe3bb.jpg)
आज से ठीक 126 साल पहले इंडिया में दिखाई गई थी पहली फिल्म
आज 7 जुलाई है। आज से ठीक 126 साल पहले यानी कि 7 जुलाई 189 को इंडिया में पहली बार फिल्म दिखाई गई थी। इस फिल्म का नाम वर्कर्स लीविंग द लुमियर फैक्ट्री(Workers Leaving the Lumiere Factory) है। उस वक्त फिल्म की टिकट 1 रुपए थी। वॉटसन होटल( Watson Hotel) में इस फिल्म को दिखाया गया था। फिल्म को देखने के लिए 200 भारतीय आए थे। इस फिल्म के बाद भारत को लगभग 17 साल लग गए थे भारत में फिल्म बनाने के लिए। बॉलीवुड फिल्म का गढ़ मुंबई को माना जाता है। इसके ज्यादातर प्रोडक्शन हाउस मुंबई में ही है।
/sootr/media/post_attachments/a296ec33d2a94ebca28e7d9956c1d93ec92f2369c9bb3c06f396098b894c2108.jpg)
ये है भारत की सबसे पहली फिल्म
भारतीय फिल्म बनाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई उतार चढ़ाव देखे गए। कई चुनौतियों को सामना करना पड़ा। भारत में पहली फिल्म साइलेंट बनी थी यानी की ये फिल्म बिना आवाज की थी। ये ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन में बनाई गई थी। इस फिल्म का नाम राजा हरिश्चंद्र था। फिल्म राजा हरिश्चंद्र को दादा साहब फाल्के ने बनाया था। यह 1913 में आई थी।
/sootr/media/post_attachments/07c02f782a0b2afd096e6ebfb8071f745e8e34aacb89bedd1b143ff568af8335.jpg)
भारतीय सिनेमा के पितामह थे दादा साहब फाल्के
दादा साहब फाल्के(Dadasaheb Phalke) का जन्म 30 अप्रैल 1870 को हुआ था। उन्हें भारतीय सिनेमा का पिता (Father of Indian Cinema)भी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में 95 फीचर फिल्म और 27 शॉर्ट मूवी बनाई थी। फाल्के फिल्म प्रोडूसर के अलावा डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर भी थे। दादा साहब फाल्के का निधन 16 फरवरी 1944 को हुआ था।
/sootr/media/post_attachments/74f62ecb5ef47855ff073cf3b34bdc307e68357a6fdccedef2b95f8b181b848e.jpg)
पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं देविका रानी
देविका रानी(Devika Rani) भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस थी। उन्होंने 1933 में फिल्म 'कर्म'से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने अछूत कन्या, जीवन प्रभात, दुर्गा समेक कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है। देविका ने पति संग बॉम्बे टॉकीज नाम का स्टूडियो खोला। दिलीप कुमार,मधुबाला,अशोक कुमार समेत कई एक्ट्रर्स को इन्होंने काम दिया। देविका भारत की पहली एक्ट्रेस के साथ-साथ पहली महिला थी,जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
/sootr/media/post_attachments/dc861fac0d731af3de79990cbb6afe7401d391f0da523ec1b8a2071edc6608cd.jpg)
पहले भारतीय एक्ट्रर थे दत्तात्रेय दामोदर दत्त
दत्तात्रेय दामोदर दत्त(Dattatreya Damodar Dutt) भारतीय सिनेमा के पहले एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म राजा हरिश्चंद्र से की थी। उस समय में लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने थे।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us