बोनी कपूर की छोटी बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। वे होम क्वारंटीन हैं। खुशी को कोरोना होने के साथ ही बोनी और जान्हवी कपूर भी होम क्वारंटीन में हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जान्हवी और बोनी कपूर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है या पॉजिटिव।
जान्हवी कपूर ने पोस्ट की थी तस्वीर: बीते दिनों जान्हनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने थर्मामीटर लगाया था। एक अन्य तस्वीर में वह बहन खुशी कपूर के साथ थीं। इसके साथ जान्हवी ने लिखा था- साल का वह समय फिर से। इसके बाद अंदाजा लगाया गया था कि जान्हवी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)
कपूर खानदान में कई लोग हो चुके संक्रमित: हाल ही में परिवार के तीन और सदस्य अर्जुन कपूर, अंशुला और रिया कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थो जो अब ठीक हो रहे हैं। इससे पहले जब अर्जुन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उस वक्त बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।