MUMBAI: Khatron Ke Khiladi 12 से जन्नत जुबैर का कटा पत्ता, ये कंटेस्टेंट्स  टॉप 3 पर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: Khatron Ke Khiladi 12 से जन्नत जुबैर का कटा पत्ता, ये कंटेस्टेंट्स  टॉप 3 पर

Mumbai. स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) के दर्शकों के लिए बुरी खबर है। खबरें है कि रुबीना दिलैक के एविक्शन के बाद सबसे यंग कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर भी शो से बाहर हो गई है। जन्नत जुबैर (Jannat Zubair )के शो से बाहर होने की वजह से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। शो में जन्नत ने खतरनाक स्टंट करके सबकी बोलती बंद कर दी थी। 



फैंस हुए उदास



शो खतरों के खिलाड़ी 12 का फिनाले कुछ ही दिनों बाद होने वाला है और शो के फिनाले के इतने करीब आने के बाद बाहर होना काफी दुखदय है। सूत्रों के मुताबिक, जन्नत जुबैर चौथी स्थान पर रहीं। जबकि रुबीना दिलैक 5वें स्थान पर रही। ये दोनों खिलाडी टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना सकें। हालांकि इस बात में कितनी सच्चई है ये तो शो के टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा. 



ये टॉप 3 कंटेस्टेंट्स 



सूत्रों के मुताबिक  शो खतरों के खिलाड़ी 12 में  तुषार कालिया, मोहित मलिक  (Mohit Malik), मिस्टर फैजू (Mr. Faisu)   ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई है। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन शो की टॉफी अपने नाम करता है। तीनों ही खिलाड़ी शानदार प्लेयर है। 



रोहित सेट्टी कर रहे शो होस्ट 



खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन (Khatron Ke Khiladi Season 12) को दर्शक कलर्स चैनल पर देख सकते है।  इसके साथ वे VOOT APP में भी शो के सारे एपिसोड देख सकेंगे। हर शनिवार-रविवार सिर्फ कलर्स पर। शो को हर बार की तरह इस बार भी रोहित सेट्टी (Rohit Shetty) ही होस्ट करेंगे। 


जन्नत जुबैर रुबीना दिलैक रोहित सेट्टी शिवांगी जोशी अनेरी वजानी एरिका Packard प्रतीक सहजपाल रियलटी शो Rohit Setty खतरों के खिलाड़ी 12 Jannat Zubair Khatron Ke Khiladi 12 Bollywood Rubina Dilaik Mumbai
Advertisment