KGF-2 ने फर्स्ट वीक में 700Cr कमाए, बाहुबली को पछाड़ा, जानें Day Wise कलेक्शन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
KGF-2 ने फर्स्ट वीक में 700Cr कमाए, बाहुबली को पछाड़ा, जानें Day Wise कलेक्शन

Mumbai. KGF CHAPTER-2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। इन सात दिनों में डिरेक्टर प्रशांत नील की इस फिल्म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाका कर दिया। फिल्म ने पहले 7 दिन में ही 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड बिजनेस कर लिया है। यहां तक की KGF-2 के हिंदी वर्जन ने भी पहले हफ्ते यानी 7 दिन में 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का आकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस कमाई को देख ऐसा लग रहा है, जैसे फिल्म KGF-2 रिलीज के दूसरे हफ्ते में 1000 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी।





KGF-2 ने बाहुबली को पीछे छोड़ा 





मनोबाला विजयबालन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया हैं कि 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी KGF-2 ने रिलीज के पहले हफ्ते यानी 7 दिन में ही वर्ल्ड वाइड 720.31 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ KGF-2, 6 दिन में ही प्रभास की बाहुबली के लाइफटाइम ग्रॉस (650 करोड़ रुपए) बिजनेस को पीछे छोड़कर 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है।







— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) April 21, 2022





KGF-2 का कलेक्शन





KGF-2 ने पहले दिन यानी 14 अप्रैल को 165.37 करोड़, 15 अप्रैल को 139.25 करोड़, 16 अप्रैल को 115.08 करोड़, 17 अप्रैल को 132.13 करोड़, 18 अप्रैल को 73.29 करोड़, 19 अप्रैल को 51.68 करोड़, 20 अप्रैल को 43.51 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसका कुल कलेक्शन 720.31 करोड़ रुपए  पहुंच गया है। 





 KGF-2 हिंदी वर्जन की कमाई 





वहीं ट्विटर पर तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि KGF-2 के हिंदी वर्जन ने भारत में पहले हफ्ते में ही कुल कलेक्शन  255.05 करोड़ रुपए किया है। इसके साथ  KGF-2 हिंदी वर्जन में सबसे जल्दी 250 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म भी बन गई है।







— taran adarsh (@taran_adarsh) April 21, 2022





फिल्म का हिंदी वर्जन में डे टु डे कलेक्शन





KGF-2 के हिंदी वर्जन (Hindi Version) ने इंडिया में 14 अप्रैल को 53.95 करोड़, 15 अप्रैल को 46.79 करोड़, 16 अप्रैल को 42.90 करोड़, 17 अप्रैल को 50.35 करोड़, 18 अप्रैल को 25.57 करोड़, 19 अप्रैल को 19.14 करोड़, 20 अप्रैल को 16.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है





मल्टीस्टारर है KGF-2





KGF-2, 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। ये एक मल्टीस्टारर मूवी है। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), प्रकाश राज (Prakash Raj), श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) लीड रोल में हैं। इसके अलावा मालविका अविनाश (Malavika Avinash), अच्युत कुमार (Achyuth Kumar) और अनंत नाग (Anant Nag) ने भी कमाल की एक्टिंग की है।



sanjay dutt केजीएफ चैप्टर 2 रवीना टंडन Raveena Tandon movies प्रकाश राज Prakash Raj फिल्म यश Yash मालविका अविनाश अच्युत कुमार अनंत नाग श्रीनिधि शेट्टी Malavika Avinash Achyuth Kumar Anant Nag Srinidhi Shetty KGF 2 संजय दत्त