इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी KGF-2, इस फिल्म को पछाड़ा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी KGF-2, इस फिल्म को पछाड़ा

Mumbai. यश (Yash) की फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 (KGF Chapter 2) बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने कमाई के मामले में बॉलीवुड की कई फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। KGF-2 ने 21वें दिनों में लगभग 1100 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शल कर लिया है। KGF-2 हिंदी वर्जन ने भी करीब 400 करोड़ रुपए की कमाई की है। KGF-2 ने आमिर खान की फिल्म दंगल को   पीछे छोड़ हिंदी वर्जन में दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग में अपनी जगह  बना ली है। 



जानें कलेक्शन 



फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानि 4 मई को 16 करोड़, 3 मई को 30.67 करोड़, 2 मई 9.24 करोड़, 1 मई 29.79 करोड़, 30 अप्रैल को 24.30 करोड़, 29 अप्रैल को 12.42 करोड़ और 30 अप्रैल को 15.28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म ने 21 दिन में 1100 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।



KGF-2 ने RRR के छुड़ाए छक्के



KGF-2 ने आमिर खान की सीक्रेट सुपर स्टार (966.86 करोड़) और सलमान खान की बजरंगी भाईजान (969.06 करोड़) , राजामौली की RRR (912 करोड़) के छक्के छुड़ाकर दुनियाभर में चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है। इसके अलावा KGF-2   इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली-2 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।



हिंदी वर्जन का कलेक्शन



KGF-2 के हिंदी वर्जन ने भारत में रिलीज के 21वें दिन यानी 4 मई को 8.75 करोड़ रुपए, 3 मई को 9.57 करोड़, 2 मई को 3.75 करोड़, 1 मई को 9.27 करोड़, 30 अप्रैल को 7.25 करोड़, 29 अप्रैल को 4.25 करोड़ को कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने 391.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। KGF-2 ने आमिर खान की दंगल (387.38 करोड़) को पीछे छोड़ हिंदी में दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है। अब ये फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है। 



कितने करोड़ में बिके KGF-2 के OTT राइट्स 



सूत्रों के मुताबिक KGF-2 के OTT राइट्स 320 करोड़  में बिके हैं। 320 करोड़ रुपए में OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर वीडियो को बेचा हैं। 27 मई 2022 से KGF-2 को OTT प्लेटफॉर्म पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा। 



ये सितारे आ रहे नजर



KGF-2 सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), प्रकाश राज (Prakash Raj), श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) लीड रोल में हैं। इसके अलावा मालविका अविनाश (Malavika Avinash), अच्युत कुमार (Achyuth Kumar) और अनंत नाग (Anant Nag) ने भी कमाल की एक्टिंग की है। KGF-2 को प्रशांत नील ने निर्देशित किया है।

 


sanjay dutt केजीएफ चैप्टर 2 रवीना टंडन Raveena Tandon movies प्रकाश राज Prakash Raj फिल्म यश Yash मालविका अविनाश अच्युत कुमार अनंत नाग श्रीनिधि शेट्टी Malavika Avinash Achyuth Kumar Anant Nag Srinidhi Shetty KGF 2 संजय दत्त
Advertisment