दूसरे दिन 100 करोड़ के पार हुई KGF-2, कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
दूसरे दिन 100 करोड़ के पार हुई KGF-2, कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

Mumbai. साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF-2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। KGF-2 ने बॉलीवुड को पीछे छोड़कर सिनेमाघरों में एक अलग ही छाप छोड़ दी है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ 54 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने तोबड़तोड़ कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 46.79 करोड़ की कमाए की। KGF-2 की कमाई का कुल आंकड़ा 100.74 करोड़ हो गया है। ये फिल्म देश के साथ-साथ विदेश में भी देखी गई। ये फिल्म सिनेमा घरों से ज्यादा सोशल मीडिया और मीडिया में छाई हुई है। 





कई फिल्मों के तोड़ रही रिकॉर्ड





KGF-2 ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में भौकाल मचा दिया है। फिल्म ने बाहुबली-2 और दंगल से काफी ट्रेंड कर रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म 4 दिन के लंबे वीकेंड तक लगभग 185 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 





मल्टीस्टारर है KGF-2





KGF-2 एक मल्टीस्टारर मूवी है। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन लीड रोल में हैं। इसके अलावा मालविका अविनाश, अच्युत कुमार, अनंत नाग, प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी ने भी कमाल की एक्टिंग की है। 









— taran adarsh (@taran_adarsh) April 16, 2022







 



sanjay dutt केजीएफ चैप्टर 2 रवीना टंडन Raveena Tandon movies प्रकाश राज Prakash Raj फिल्म यश Yash मालविका अविनाश अच्युत कुमार अनंत नाग श्रीनिधि शेट्टी Malavika Avinash Achyuth Kumar Anant Nag Srinidhi Shetty KGF 2 संजय दत्त