KGF-2 की रिलीज डेट: अगले साल अप्रैल में होगी रिलीज, संजय दत्त भी आएंगे नजर

author-image
एडिट
New Update
KGF-2 की रिलीज डेट: अगले साल अप्रैल में होगी रिलीज, संजय दत्त भी आएंगे नजर

मुंबई. केजीएफ-2 कोरोना महामारी के कारण रिलीज नहीं हो पा रही थी और लगातार इसकी डेट में बदलाव हो रहे थे। इसके बाद अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। फैमस कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) ने बताया कि यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के एक पोस्ट से दी है।

KGF-2 5 भाषाओं में रिलीज होगी

KGF-1 की बेहतरीन सफलता के बाद से यह फिल्म भी कई भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। यह फिल्म 2018 में आई थी जिसके सीक्वल का लोग इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे।

सुपरहिट रही थी केजीएफ-1

कन्नड़ की फिल्म केजीएफ-1 पूरे देश में काफी पसंद की गई थी। 1960 के पीरियड पर यह फिल्म आधारित है। इसमें कोलार गोल्ड फील्ड्स के माफिया की कहानी है। इस फिल्म को कन्नड़ से लेकर बॉलीवुड सब जगह पसंद किया गया और अब फैंस फिल्म के अगले सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यश द सूत्र media post Yash kannad superstar KGF 2 will release in aprill 2022 कन्नड़ सुपरस्टार केजीएफ 2 रिलीज The Sootr डेट