रिलेशनशिप पर मुहर: 'तड़प' के प्रीमियर पर अथिया शेट्टी का हाथ थामे पब्लिकली दिखे KL Rahul

author-image
एडिट
New Update
रिलेशनशिप पर मुहर: 'तड़प' के प्रीमियर पर अथिया शेट्टी का हाथ थामे पब्लिकली दिखे KL Rahul

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथिया शेट्टी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।हालांकि, दोनों ही अभी तक सोशल मीडिया पर ही एक-दूसरे के साथ नजर आते रहे हैं। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि यह जोड़ी अब अपने रिश्ते को लोगों के सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।बुधवार को मुंबई में फिल्म तड़प के प्रीमियर पर दोनों पहली बार मीडिया के सामने साथ नजर आए।

पहली बार पब्लिकली साथ आए अथिया-राहुल

अथिया और राहुल ने स्टेज पर साथ आकर अपने रिलेशनशिप ऑफिशल कर दिया है। जो कर दिया है। इस फिल्म से अथिया के भाई और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलिवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलिवुड के कई सितारे पहुंचे। लेकिन के एल राहुल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।अथिया औऱ राहुल ने जब हाथ थामे प्रीमियर में एंट्री की तो सबकी निगाहें उन्हीं पर चली गईं। 

'तड़प' के प्रीमियर पर शैट्‌टी परिवार के साथ राहुल ने दिए पोज

प्रीमियर में अथिया के पापा सुनील शेट्टी और मां माणा शेट्टी भी शामिल हुईं। अथिया का पूरा परिवार केएल राहुल के साथ फोटोज देते नजर आए। अथिया के भाई अहान शेट्टी के फिल्म प्रीमियर में केएल राहुल की मौजूदगी बड़ी बात है। हाल ही में 5 नवंबर को अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। उन्होंने अथिया के साथ क्यूट फोटो शेयर किया और हार्ट इमोजी के साथ लिखा 'हैप्पी बर्थडे मेरी ❤️ @athiyashetty.' उनके इस पोस्ट ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

brother KL Rahul tadap premier athia shetty Ahan Shetty