केआरके ने ऋतिक रोशन को कहा गंजा, फैंस ने लताड़ा, बोले-पहले खुद को देख भाई

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
केआरके ने ऋतिक रोशन को कहा गंजा, फैंस ने लताड़ा, बोले-पहले खुद को देख भाई

MUMBAI. कमाल राशिद खान उर्फ केआरके एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर अपना निशाना साधा है। दरअसल केआरके ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने ऋतिक को गंजा बताया है। केआरके के इस ट्वीट को देख ऋतिक के फैंस भड़क उठे है और वह केआरके को जमकर ट्रोल कर रहे है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब केआरके अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स की वजह से ट्रोल हुए हैं। केआरके कभी फिल्मों पर अपनी टिप्पणी कर देते है तो कभी स्टार्स पर विवादित बयान दे देते है। वह सितारों को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। 







— KRK (@kamaalrkhan) October 15, 2022







— KRK (@kamaalrkhan) October 15, 2022





ऋतिक के लुक पर किया कमेंट





दरअसल केआरके ने ऋतिक का एक अनसीन वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में पहली बार ऋतिक के सिर के पीछे के हिस्से में कम बाल नजर आ रहे है। पहले ऋतिक को आते हुए दिखते है फिर जैसे ही कैमरा घूमता है तो एक्टर के सिर के पीछे का हिस्सा दिखाई देता है। एक्टर के सिर पर बाल्ड स्पॉट दिखाई देता है। कमाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-जब ऋतिक अपना हेयर पैच पहनना भूल गए। थोड़ी देर बाद इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा सॉरी जब ऋतिक ने अपना हेयर पैच ठीक से नहीं पहना हो। ये ट्वीट देखकर फैंस केआरके की कमेंट सेक्शन में जमकर क्लास ले रहे है। 







— KRK (@kamaalrkhan) October 15, 2022







— Rafik Raj (@RafikRa45346213) October 15, 2022





फैंस ने केआरके को लताड़ा





ऋतिक पर कमेंट करना भारी पड़ा गया है। फैंस सोशल मीडिया पर केआरके को खूब लताड़ रहे है। कुछ यूजर्स का कहना है कि पहले आप खुद को अच्छे से देख ले। वहीं कुछ यूजर्स ने केआरके के ही गंजेपन के दिनों की फोटो शेयर कर दी। बता दें कुछ समय पहले ऋतिक की ब्रेन सर्जरी हुई थी। इस वजह से उनके पीछे से बाल कम दिख रहे है।  बता दें बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद फिल्म विक्रम वेधा से बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे। ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज हुई। विक्रम वेधा ट्विस्ट और टर्न से भरी है। 



KRK told Hrithik Roshan bald कमाल राशिद खान न्यूज केआरके का ऋतिक रोशन को कमेंट केआरके का ऋतिक रोशन को बताया गंजा Hrithik Roshan News Kamal Rashid Khan News KRK commented on Hrithik Roshan Bollywood News बॉलीवुड न्यूज