शूटिंग में चोटिल हुई कनिका मान, बुरी तरह छिल गए हाथ-पैर  

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शूटिंग में चोटिल हुई कनिका मान, बुरी तरह छिल गए हाथ-पैर  

Mumbai. खतरों के खिलाड़ी के 12(Khatron Ke Khiladi 12)वें सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका(Khatron Ke Khiladi 12 shooting in south africa) के केपटाउन में शुरू हो चुकी है। शो को हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) होस्ट कर रहे है। कंटेस्टेंट शूटिंग की कई फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। हाल ही में कंटेस्टेंट कनिका मान(Kanika Mann) ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो देख उनके फैंस हैरान और चिंतित हो रहे हैं।







View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)





कनिका के लिए फैंस हुए परेशान





कनिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि टास्क के दौरान उनके हाथ-पैर बुरी तरह से छिले हुए है। कनिका की ऐसी हालत देख फैंस काफी परेशान हो रहे है। इसके साथ वे उन्हें अपना ध्यान रखने की बात कह रहे है। कनिका की ये फोटो तेजी से वायरल (Kanika photo viral) हो रही है। एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया कि उन्हें एक टास्ट में परफॉर्म करने के दौरान ये चोटें आई हैं। वे अपना हाथ और पैर नहीं हिला पा रही है। 





इस दिन देगा दस्तक 





सूत्रों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 12, 2 जुलाई 2022 से टीवी पर दस्तक दे रहा है। कलर्स चैनल(Colors Channel) के अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो वीडियो(Khatron Ke Khiladi 12 promo video) अपलोड किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने शो के रिलीज डेट के बारे में अनाउंसमेंट किया था। खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन (Khatron Ke Khiladi Season 12) को दर्शक कलर्स चैनल पर देख सकते है।  इसके साथ वे VOOT APP में भी शो के सारे एपिसोड देख सकेंगे। 





ये आएंगे नजर





रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), शिवांगी जोशी, सृति झा,अनेरी वजानी (Aneri Vajani), मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदतिया, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ,एरिका पैकार्ड, प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), और निशांत भट भी शो में नजर आ रहे है। 







कनिका मान Khatron Ke Khiladi 12 shooting in south africa खतरों के खिलाड़ी के 12 Kanika Mann Colors Channel Khatron Ke Khiladi 12 रोहित शेट्टी Bollywood Mumbai कलर्स चैनल साउथ अफ्रीका Rohit Shetty