मौत के बाद भी स्टार: दिवंगत पुनीत राजकुमार की आंखें दान, पिता ने लिया था फैसला

author-image
एडिट
New Update
मौत के बाद भी स्टार: दिवंगत पुनीत राजकुमार की आंखें दान, पिता ने लिया था फैसला

बेंगलुरु. कन्नड़ फिल्मस्टार (Kannada Filmstar) पुनीत राजकुमार 29 अक्टूबर को अचानक से इस दुनिया से अलविदा हो गए। पुनीत महज 46 साल के थे और दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ने का कारण उनका निधन हो गया था। 30 अक्टूबर को पुनीत की आंखें दान कर दी गईं। पुनीत के पिता और दिग्गज एक्टर रहे डॉ. राजकुमार ने 1994 में खुद पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला किया था। डॉ राजकुमार का भी निधन साल 2006 में दिल का दौरा पड़ने का कारण हुआ था।

एक्टर चेतन कुमार का ट्वीट

अभिनेता चेतन कुमार ने ट्वीट किया- डॉक्टरों की एक टीम ने पुनीत के निधन के छह घंटे के भीतर ऑपरेशन किया।

 

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

पुनीत का पार्थिव शरीर बेंगलुरु के कांतिवीरा स्टेडियम में रखा गया। यहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने वालों की भारी भीड़ उमड़ी।

एक्सरसाइज के बाद सीने में दर्द

फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले पुनीत को जिम में दो घंटे एक्सरसाइज (2 Hours Exercise) करने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पुनीत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

Cardiac arrest अंतिम दर्शन दिवंगत कन्नड़ स्टार ने आंखें दान कीं Father Dr Rajkumar eyes donated death Late Puneeth Rajkumar Kannada Star पुनीत राजकुमार की आंखें दान बेंगलुरु अंतिम विदाई The Sootr पिता डॉ. राजकुमार ने भी की थीं