MUMBAI: खतरों के खिलाड़ी का प्रोमो वीडियो आया सामने, रोहित शेट्टी ने किया खिलाड़ियों को टॉर्चर, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: खतरों के खिलाड़ी का प्रोमो वीडियो आया सामने, रोहित शेट्टी ने किया खिलाड़ियों को टॉर्चर, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे 

Mumbai.रोहित शेट्टी (Rohit Shetty Show) शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) शुरू हो गया है। शो को खूब पॉपुलैरिटी मिल रही है। शो में कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट परफार्म कर रहे है। हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो (Khatron Ke Khiladi Promo) सामने आया है। प्रोमो देख कोई भी दंग रह जाएगा। खतरों के खिलाड़ी में ये सप्ताह अत्याचारी वीक होगा। 




View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



स्टंट कर निकले कंटेस्टेंट्स के आंसू



शो के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी खिलाड़ियों को उल्टा लटकाकर नदी में डुबाया और फिर उन्हें कीड़े-मकोड़े खिलाते नजर आ रहे है। ये स्टंट करते वक्त खिलाड़ियों के आंसू  निकलते भी दिखाई दे रहे है।स्टंट से खुद को सेव करने के लिए खिलाड़ी हर मुमकिन कोशिश कर रहे है।  खिलाड़ियों को स्टंट करते देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 



देखें किस कंटेस्टेंट्स को कौन सा टास्क दिया जाएगा



प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal),रुबीना दिलैक,कनिका मान, निशांत भट्ट को कीड़े मकोड़े खाने का टास्क दिया जाएगा। इसमें से कुछ खिलाड़ियो ये टास्क पूरा नहीं कर पाते है और उल्टी  कर देते है। जबकि कनिका का जंगली कुत्ते से सामना होता है। इस बीच कुत्ते उनके पीछे पड़ जाते है। खिलाड़ी सृति झा को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें उन्हें मुंह को ग्लास शील्ड से कवर करना हैं। ग्लास शील्ड के अंदर बहुत सारे क्रीपी क्रॉली डाले जाते हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



यहां देख सकेंगे शो



खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन (Khatron Ke Khiladi Season 12) को दर्शक कलर्स चैनल पर देख सकते है। इसके साथ वे VOOT APP में भी शो के सारे एपिसोड देख सकेंगे। हर शनिवार-रविवार सिर्फ कलर्स पर। शो को हर बार की तरह इस बार भी रोहित सेट्टी ही होस्ट कर रहे है। 


Jannat Zubair Rahmani रुबीना दिलैक Pratik Sehajpal Khatron Ke Khiladi 12 खतरों के खिलाडी Bollywood Rubina Dilaik प्रतीक सहजपा Mumbai कलर्स चैनल फैसल शेख जन्नत जुबैर रहमानी