खतरों के खिलाड़ी-12: TV पर इस दिन देगा दस्तक, ये कंटेस्टेंट आएंगे नजर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
खतरों के खिलाड़ी-12: TV पर इस दिन देगा दस्तक, ये कंटेस्टेंट आएंगे नजर

Mumbai. स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12(Khatron Ke Khiladi 12) की शूटिंग करने के लिए सितारे केपटाउन(Cape Town) पहुंचे हुए हैं। इसी बीच इस बात का अनाउंनमेंट कर दिया गया है कि शो टीवी (Khatron Ke Khiladi 12 releasing on tv) पर किस दिन दस्तक देगा। शो के टीवी पर आने की रिलीज डेट के ऐलान के बाद शो के दर्शक बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे है। शो को पिछला सीजन यानी खतरों के खिलाड़ी 11 को भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। अब ये देखने दिलचस्प होगा की शो का ये नया सीजन क्या धमाल करता है। 



इस दिन देगा दस्तक 



सूत्रों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 12, 2 जुलाई 2022 से टीवी पर दस्तक दे रहा है। कलर्स चैनल(Colors Channel) के अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो वीडियो(Khatron Ke Khiladi 12 promo video) अपलोड किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने शो के रिलीज डेट के बारे में अनाउंसमेंट किया है। 




View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



वीडियो में शो के होस्ट पूरे जोश में आए नजर 



खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रोमो वीडियो में रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) फुल एनर्जी में नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा - खतरों का वार होगा इस बार नॉनस्टॉप। देखिए खतरों के खिलाड़ी, 2 जुलाई से, हर शनिवार-रविवार सिर्फ कलर्स पर।



यहां देख सकेंगे शो



खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन (Khatron Ke Khiladi Season 12) को दर्शक कलर्स चैनल पर देख सकते है।  इसके साथ वे VOOT APP में भी शो के सारे एपिसोड देख सकेंगे। 



ये कलाकार बिखेरेंगे जलवा आएंगे



खतरों के खिलाड़ी 12 में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), शिवांगी जोशी, सृति झा,अनेरी वजानी (Aneri Vajani), मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदतिया, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ,एरिका पैकार्ड, प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), और निशांत भट नजर आएंगे।  


Khatron Ke Khiladi 12 releasing on tv Cape Town रुबीना दिलैक Colors Channel खतरों के खिलाड़ी 12 Khatron Ke Khiladi 12 रोहित शेट्टी Bollywood Khatron Ke Khiladi 12 promo video Rubina Dilaik Mumbai कलर्स चैनल Rohit Shetty केपटाउन