MUMBAI:औंधे मुंह गिरी'लाल सिंह चड्ढा', रिलीज के 13वें दिन किया महज इतने लाख का कलेक्शन 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI:औंधे मुंह गिरी'लाल सिंह चड्ढा', रिलीज के 13वें दिन किया महज इतने लाख का कलेक्शन 

MUMBAI.आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए महज 13 दिन हुए हैं। लेकिन फिल्म के कलेक्शन के बुरे हालात हैं। ऐसे में अब ये कहना गलत नहीं होगा कि आमिर लोगों को थिएटर तक खींचने में नाकाम हो रहे हैं। रिलीज के कुछ दिनों तक फिल्म करोड़ो का बिजनेस कर रही थी। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब'लाल सिंह चड्ढा'का कलेक्शन करोड़ में न होकर महज कुछ लाख रुपए में सिमट कर रह गया। फिल्म की कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ है। 



फिल्म का टोटल कलेक्शन इतना 



लाल सिंह चड्ढा का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। अभी तक फिल्म के कारोबार में कोई खास बढ़त देखने को नहीं मिली है। दूसरे  मंगलवार यानी 23 अगस्त को लाल सिंह चड्ढा ने महज 65 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 57.48 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।  इससे पहले सोमवार यानी 22 अगस्त 12वें दिन फिल्म ने महज 73 लाख रुपए की कमाई की है। 



फिल्म का डे-टू-डे कलेक्शन



फिल्म ने आपनिंग डे यानी 11 अगस्त को 11.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 12 अगस्त को 7.26 करोड़,13 अगस्त को 9 करोड़,14 अगस्त को 10 करोड़,15 अगस्त को 7.87 करोड़,16 अगस्त को 2.31 करोड़,17 अगस्त को 1.71 करोड़,18 अगस्त को 1.45 करोड़,19 अगस्त को 1.35 करोड़,20 अगस्त को 1.54 करोड़,21 अगस्त को 1.9 करोड़,22 अगस्त को 73 लाख रुपए, 23 अगस्त को  65 लाख रुपए की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 57.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 



हॉलीवुड मूवी का रीमेक है लाल सिंह चड्ढा 



ये फिल्म हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गंप (Hollywood Movie Forrest Gump)का रीमेक है। कोद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में आमिर सिख का रोल प्ले कर रहे हैं,जो कि मानसिक रूप से फिट नहीं है। इसके अलावा फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)और साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) है। फिल्म में आमिर की मां का किरदार मोना सिंह प्ले कर रही है।


लाल सिंह चड्ढा  नेटफ्लिक्स करीना कपूर लाल सिंह चड्ढा कलेक्शन आमिर खान Lal Singh Chaddha morning shows cancel Lal Singh Chaddha film Lal Singh Chaddha Kareena Kapoor Khan Bollywood Lal Singh Chaddha Aamir Khan लाल सिंह चड्ढा Lal Singh Chaddha  movie   Collection लाल सिंह चड्ढा  वूट सेलेक्ट