स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया। 92 साल की लता पिछले 1 महीने से बीमार चल रही थीं। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। इंटरनेट पर उनके आखिरी दिनों की एक वीडियो वायरल हो रही है।
आखिरी समय में बेहद कमजोर थीं दीदी: दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो तब का है, जब उन्हें पिछले महीने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, वीडियो में लता मंगेशकर दो महिलाओं का सहारा लेकर चलती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में लता मंगेशकर बेहद कमजोर नजर आ रही हैं और उनकी स्थिति बहुत नाजुक लग रही है।
— Divyesh Trivedi (@DivyeshTrivedi_) February 6, 2022
वीडियो पर आया फैन्स का रिएक्शन: इस वीडियो को देखकर पूरे देश के लोगों के दिलों में उनके लिए दर्द का भाव उमड़ उठा। इसपर उनके फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर रहे हैं।। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,"क्या ये लता जी हैं, मैं उन्हें पहचान ही नहीं पा रही हूं।" वहीं एक दूसरे ने लिखा,"इस वीडियो को देखकर मुझे विनोद खन्ना और एसएसआर के आखिरी दिनों की तस्वीरें याद आ गई।