MUMBAI: Swayamvar Mika Di Voti में ये हसीना बनेगी Mika Singh के सपनों की रानी, हुआ नाम का खुलासा 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: Swayamvar Mika Di Voti में ये हसीना बनेगी Mika Singh के सपनों की रानी, हुआ नाम का खुलासा 

Mumbai. स्वयंवर मीका दी वोटी (Swayamvar Mika Di Voti) में मीका सिंह (Mika Singh)स्वयंवर में अपनी दुल्हनिया (Bride) की खोज में है। शो में मीका ने लड़कियों से कई टास्क करवाए और उसके आधार पर उन्होंने लड़कियों को जज किया। टास्क जीतकर कुछ लड़कियां शो के आखिर तक पहुंच गई है। अब शो में सिर्फ 4 लड़कियां ही बची हैं। इन्हीं 4 लड़कियों में मीका की सपनों की रानी बनेगी। खबरों की मानें तो इस बात का खुलासा हो गया है कि मीका सिंह किसके साथ शादी करने वाले है। 





इस राजकुमारी से मीका करेंगे शादी?





मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मीका के शो स्वयंवर मीका दी वोटी की विजेता आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) है। इस बारे में जब आकाक्षा से सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि शो के विजता के बारे में जानने के लिए सभी को शो देखना होगा। उसी में सबके सामने खुलासा होगा कि कौन मीका के सपनों की राजकुमारी होगी। 





मीका-आकांक्षा है बेस्ट फ्रेंड





आकांक्षा पुरी और मीका सिंह काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते है। दोनों लगभग 10-12 सालों से अच्छे दोस्त हैं।आकांक्षा इंदौर (indore) की रहने वाली है। मीका कई बार आकांशा के घर में भी जा चुके है। शो में आकांक्षा ने ये खुलासा किया था कि स्वयंवर में मीका को दूसरी लड़कियों के साथ देखने के बाद उन्हें जलन होती है। इसी बात से उन्हें ये पता चला कि मीका से प्यार करती हैं। 





आकांक्षा की हुई थी वाइल्ड कार्ड एंट्री





स्वयंवर मीका दी वोटी में आकांक्षा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री (wild card entry)ली थी। उनकी एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि ये तो शो के टेलीकास्ट होने के बाद ही पचा चलेगा कि आकांक्षा शो की विनर बनती है या नहीं। अगर वो शो की विजेता नहीं होती है तो शो को कौन जीतता है और कौन मीका की सपनों की रानी बनती है। 



वाइल्ड कार्ड एंट्री आकांक्षा पुरी इंदौर दुल्हनिया स्वयंवर मीका दी वोटी wild card entry Bollywood Bride Mumbai Swayamvar Mika Di Voti मीका सिंह Mika Singh Akanksha Puri Indore