MUMBAI: 15 भाषाओं में 300 से ज्यादा गाने,13 साल की उम्र में शुरू की थी संगीत साधना

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: 15 भाषाओं में 300 से ज्यादा गाने,13 साल की उम्र में शुरू की थी संगीत साधना

Mumbai. मशहूर गायक कैलाश खेर(Famous singer Kailash Kher) आज अपना 49वां जन्मदिन(Birthday) मना रहे है। कैलाश 15 भाषाओं में 300 से ज्यादा गाने गा चुके है। उन्होंने अपनी रुहानी आवाज से देश समेत विदेश में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर(singing career) की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज'के 'रब्बा इश्क ना होवे'(Rabba Ishq Na Ho Ho song)गाने से किया था। आज भले ही कैलाश ने अच्छा नाम कमाया हो लेकिन उनकी जिंदगी संघर्ष भरी रही है। उन्होंने 13 साल की उम्र में ही गाना गाना शुरु कर दिया था। उन्होंने दिल्ली में संगीत की शिक्षा ली और पैसा कमाना शुरु कर दिया। आज कैलाश खेर ने अपने कड़ी मेहनत से संगीत की दुनिया में अपना एक अलग नाम कमा लिया है।  







View this post on Instagram

A post shared by Kailash Kher (@kailashkher)





यहां हुआ था जन्म 





कैलाश का जन्म 7 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में हुआ था। वे एक कश्मीरी परिवार (Kashmiri Family) से तालुक रखते है। उनके पिता पंडित मेहर सिंह खेर(Pandit Mehr Singh Kher),पुजारी थे और अक्सर होने वाले इवेंट्स में ट्रेडिशनल फोक गाने गाया करते थे।  





आत्महत्या करने की की थी कोशिश





1999 कैलाश के लिए सबसे कठिन साल था। 1999 में उन्होंने अपने फ्रैंड के साथ हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट बिजनेस(handicraft export business)शुरू किया। इसमें उनको बहुत नुकसान हुआ। परेशान होकर कैलाश ने सुसाइड करने की भी कोशिश की। डिप्रेशन के चलते वो ऋषिकेश(Rishikesh) चले गए।  2001 में वे मुंबई गए। मुंबई में भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।  उन्हें यहां पर जो भी छोटे ऑफर मिलते वो उन्हें ले लेते थे।   लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान मिल गई। 





कैलाश के गाए हुए गाने





कैलाश ने रब्बा इश्क ना होवे, रब्बा, अल्लाह के बंदे(Allah Ke Bande), ओ सिकंदर,तेरी दीवानी,जय जय कारा,जल रही है चिता,चांद सिफारिश समेत कई अन्य गाने गाए। कैलाश गजल, सूफी, कव्वाली, लोकगीत और भक्ति गीत  भी गा चुके है। इसमें उनके कई गाने सुपरहिट गए। वे  हिंदी में 500 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। इसके साथ वे नेपाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली,उड़िया और उर्दू समेत 15 भाषाओं में भी गाने गा चुके हैं। 







View this post on Instagram

A post shared by Kailash Kher (@kailashkher)





कई अवॉर्ड से हो चुके है सम्मानित





कैलाश अब तक कई अवॉर्ड से  सम्मानित हो चुके है। 2017 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार(Padma Shri Award) से नवाजा था। 







View this post on Instagram

A post shared by Kailash Kher (@kailashkher)





इस साल हुई थी शादी





2009 में कैलाश, शीतल खेर(Sheetal Kher) के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी मुंबई में हुई थी। उनका एक बेटा है, जिसका नाम कबीर खेर(Kabir Kher) हैं। 



Bollywood Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश कैलाश खेर Mumbai birthday जन्मदिन Famous singer Kailash Kher singing career Rabba Ishq Na Ho Ho song handicraft export business Rishikesh Sheetal Kher सिंगिंग करियर रब्बा इश्क ना होवे डीक्राफ्ट एक्सपोर्ट बिजनेस ऋषिकेश शीतल खेर कबीर खेर