Dhoni जल्द करेंगे तमिल फिल्मों में एंट्री, माही ने इस एक्ट्रेस से मिलाया हाथ

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
Dhoni जल्द करेंगे तमिल फिल्मों में एंट्री, माही ने इस एक्ट्रेस से मिलाया हाथ

Mumbai. टीम इंडिया (India) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की आज पूरी दुनिया में फैन फॉलोइंग है। खासकर तमिलनाडु में धोनी की अच्छे-खासे फैंस हैं। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में अच्छा प्रदर्शन देने के बाद धोनी ने साउथ के लोगों के दिल में अपनी एक अलग ही जगह बना ली थी। अब धोनी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर फैंस बेहद खुश हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक धोनी जल्द ही तमिल फिल्मों में एंट्री करने वाले हैं। IPL 2022 के बाद इसको लेकर एक बड़ा ऐलान किया जाएगा।  



साउथ की फेमस एक्ट्रेस से मिलाया हाथ



धोनी जल्द ही तमिल फिल्मों में अपनी एंट्री लेने वाले हैं। उन्होंने साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा (Nayantara) से हाथ मिला लिया है। धोनी साउथ फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर (producer) एंट्री करने जा रहे हैं। खबरों की माने तो इनके प्रोडक्शन में बनने वाली पहली तमिल फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) संजय लीड रोल में नजर आएंगे। 



Nayanthara



IPL 2022 के बाद होगा ऐलान



सूत्रों के मुताबिक धोनी अपनी तमिल फिल्मों में एंट्री लेने के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट IPL 2022 खत्म होने के बाद करेंगे। इसके बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। जाहिर है कि अब धोनी साउथ फैंस के दिलों में राज करेंगे। 



धोनी ने अपनी बायोपिक के प्रमोशन में लिया था हिस्सा 



धोनी ने अपनी बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन में भी हिस्सा लिया था। उनकी इस बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था। फिल्म को तमिलनाडु के दर्शकों से खूब प्यार मिला था। 



इस फिल्म में नजर आएंगी नयनतारा



नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ डायरेक्टर Atlee की फिल्म में नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक फिल्म को नाम लॉयन है। इसके अलावा वे O2, गोल्ड (Gold), गॉडफादर (Godfather) और कनेक्ट (Connect) नाम की तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी नजर आएंगी। 






 


Gold नयनतारा टीम इंडिया Mahendra Singh Dhoni प्रोड्यूसर Producer Godfather Tamil Nadu Mumbai Team India Nayantara चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी Chennai Super Kings तमिलनाडु