एक्सीडेंट के बाद पहली बार मलाइका ने शेयर की सेल्फी, फैंस को थैंक्स भी कहा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
एक्सीडेंट के बाद पहली बार मलाइका ने शेयर की सेल्फी, फैंस को थैंक्स भी कहा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रर्स मलाइका अरोड़ा कुछ दिनों पहले एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं थी। इस हादसे में उन्हें चेहरे पर चोट आई थी। अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। मलाइका के एक्सीडेंट की खबर सुनकर उनके फैंस ने उनके लिए काफी चिंता जताई थी। हाल ही में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। मलाइका की पोस्ट देखकर फैंस बेहद खुश है।



एक्सीडेंट के बाद पोस्ट शेयर कर बताया हाल 



मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एक सेल्फी पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने अपने फैंस को अपना हाल बताया है। शेयर की फोटो में मलाइका के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा- 'हीलिंग'। 



एक फैशन इवेंट से लौटने के दौरान हुआ हादसा



2 अप्रैल रात को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के पॉइंट पर मलाइका का कार एक्सीडेंट हो गया था। मलाइका पुणे से अपने घर वापस आ रही थीं। इसी बीच रास्ते में मलाइका के ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया और वह इस हादसे का शिकार हो गए।  


मलाइका अरोड़ा Accident Malaika Arora बॉलीवुड मुंबई पुणे Bollywood Selfie Pune Mumbai movies सेल्फी एक्सीडेंट फिल्म