MUMBAI:हाई स्लिट ट्रांसपैरेंट गाउन पहनकर फैशन इवेंट में रैंप वॉक करती नजर आई Malaika Arora, फैंस हुए लुक पर फिदा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI:हाई स्लिट ट्रांसपैरेंट गाउन पहनकर फैशन इवेंट में रैंप वॉक करती नजर आई Malaika Arora, फैंस हुए लुक पर फिदा

MUMBAI. बॉलीवुड क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी हॉटनेस(hotness)और फिटनेस (fitness)के लिए जानी जाती हैं।  48 साल की उम्र में भी उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। मलाइका भी अपने फैंस को नाराज नहीं करतीं है। अब हाल ही में मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media)पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मलाइका एक फैशन इवेंट (fashion event)में रैंप वॉक (ramp walk) करती दिखाई दे रही हैं। इस ड्रेस में मलाइका इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनपर से नजरें हटाना मुश्किल है। फैंस उनकी इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे है।





ट्रांसपैरेंट गाउन में छाईं मलाइका 





मलाइका हाई स्लिट ट्रांसपैरेंट गाउन (high slit transparent gown)पहनकर मुंबई के एक फैशन इवेंट में रैंप वॉक करती दिखाई दे रही है। इस बोल्ड लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने सिल्वर पेंडेंट नेकलेस पहना है। जबकि पैरों में स्ट्रैपी हील्स पहनी है। इसमें एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही है। फैंस उनकी तारीफ करने थक नहीं रहे है। एक यूजर ने लिखा -मेम आप तो 30 की लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- WAO। वहीं कुछ अन्य यूजर्स उनके वीडियो के कमेंट सेक्शन में फायर के इमोजी डाल रहे है। 







View this post on Instagram

A post shared by ETimes Lifestyle (@etimeslifestyle)





लुक देख फैंस हुए फिदा





एक्ट्रेस के फेन पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके रैंप वॉक की वीडियो शेयर की है। वीडियो में मलाइका थाई हाई स्लिट ब्लैक बॉडी-हगिंग गाउन में बहुत ही कॉन्फिडेंटली रैंप वॉक कर रही है। मलाइका जो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है, वो कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाता है।  





देखें वीडियो







View this post on Instagram

A post shared by ETimes Lifestyle (@etimeslifestyle)







View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)





इंडियन कॉउचर वीक में रैंप वॉक करने पहुंची थी एक्ट्रेस





मलाइका 'इंडियन कॉउचर वीक'(Indian Couture Week)  रैंप वॉक करने पहुंची थीं। जहां वह फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना के कलेक्शन की ड्रेस पहने नजर आई। उनकी इस ड्रेस में डीप प्लंजिंग नेकलाइन दी गई थी। 





कम उम्र के लड़के को डेट करने पर हुई ट्रोल





मलाइका,अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही थी। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि खुद से कम उम्र के लड़के को डेट करने की वजह से लोग उन्हें तरह-तरह  के कमेंट करते है। कुछ लोग उन्हें ‘डेस्पेरेट’, ‘मौकापरस्त’ तो कुछ ‘बुड्ढी’ कहते है। लोग ट्रोल भी करते है, इसके बावजूद भी वे अपना सिर ऊंचा रखती है।  







 



Malaika Arora Bollywood मलाइका अरोड़ा Mumbai मुंबई high slit transparent gown ramp walk fashion event बॉलीवुड हाई स्लिट ट्रांसपैरेंट गाउन रैंप वॉक फैशन इवेंट